फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   girl student writes to PM for justice allegedly gandraped by two members of school staff

छात्रा ने PM मोदी को भेजी गुमनाम ई-मेल, बोली-मेरे रेपिस्ट हैं दो स्कूल कर्मी

Sun, 24 Sep 2017 01:07 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Sun, 24 Sep 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
girl student writes to PM for justice allegedly gandraped by two members of school staff
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
राम-रहीम प्रकरण की तर्ज पर निजी स्कूल की छात्रा ने  PM मोदी को गुमनाम ई-मेल भेजकर स्कूल के दो कर्मियों पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शहर के ओम पब्लिक स्कूल की एक छात्रा ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ई-मेल भेजकर आरोप लगाया है कि वह शहर के ओम पब्लिक स्कूल की छात्रा है।
विज्ञापन


छात्रा ने राम-रहीम प्रकरण की तर्ज पर उसके साथ अनैतिक कार्य किए जाने का आरोप लगाया। गुमनाम ई-मेल में आरोप लगाया है कि वह स्वयं तो बर्बाद हो गई, लेकिन उसने हवस के भेड़ियों से अपनी सहेली को बचा लिया है। दोनों आरोपियों ने उसकी सहेली के साथ भी ऐसा ही करने की कोशिश की थी। सहेली को उसी से बुलाने का प्रयास कर रहे थे। 
विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री के नाम ये किया ई-मेल 

मोदी अंकल, मेरी तो जिंदगी तबाह हो गई, पर मैंने अपनी सहेली को बचा लिया। पत्र लिखने वाली छात्रा ने पूरी तरह अपनी पहचान छुपाई है। किसी प्रकार की कोई पहचान सामने नहीं आने दी है। जो ई-मेल भेजा गया है, वह अंग्रेजी के शब्दों में है और हिंदी भाषा में लिखा गया है। जिन दो कर्मचारियों पर आरोप लगाया गया है, वह दोनों स्कूल के नान टीचिंग स्टॉफ में शामिल हैं। इनमें एक स्कूल का एस्टेट ऑफिसर सुखबीर सिंह और दूसरा अकाउंटेट कर्मबीर है। 

वीडियो दिखाकर मजबूर करने का आरोप लगाया
ई-मेल में छात्रा ने आरोप लगाया है कि दोनों कर्मचारियों ने उसके साथ गलत काम किया, वीडियो दिखा कर उकसाया और संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। ई-मेल के अनुसार आरोपी छात्रा से स्कूल में छेड़छाड़ करते थे। उसे अपने साथ गोहाना के एक होटल में लेकर गए थे। आरोपियों ने उसे अपनी सहेली को बुलाने के लिए भी कहा था। 

घर में नहीं बताया, डर था भाई मार डालेगा

पीड़ित छात्रा ने ई-मेल में कहा है कि घटना के बाद वह आत्महत्या करना चाहती थी। लेकिन, उसकी सहेली ने उसे लड़ने और आरोपियों को सजा दिलाने का हौसला दिया। मेल के अनुसार छात्रा ने अपने आपको ग्रामीण क्षेत्र की होने का बताते हुए कहा है कि उसने इस बारे में अपने घर भी नहीं बताया। उसे डर था कि कहीं उसका भाई उसे जान से न मार दे। 

स्कूल को बदनाम करने की साजिश है
मामले को लेकर जब स्कूल प्राचार्य मंजीत खासा ने मामले को सिरे से नकारते हुए आरोप लगाया कि उनके स्कूल को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल ने ई-मेल में आरोपी बताए कर्मियों को पुलिस को सौंप दिया है। 
विज्ञापन

क्लास टीचर ने नहीं की कोई सुनवाई 

छात्रा ने ई-मेल में लिखा है कि उसने मामले से क्लास टीचर को बताया था। क्लास टीचर ने इस बारे में प्रबंधन से बातचीत करने का आश्वासन दिया था। बाद में जब क्लास टीचर से पूछा तो उन्होंने कहा कि प्रबंधन का कहना है कि इस तरह के मामले चलते रहते हैं। छात्रा ने लिखा कि फिर उसने प्रबंधन से बात करने की हिम्मत नहीं की। छात्रा ने साथ ही लिखा है कि अगर कार्रवाई हुई तो वह स्कूल के अंदर ही आत्महत्या कर लेगी। 

दो कर्मचारियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज 
ई-मेल पत्र मिलने के बाद उसके आधार पर स्कूल के दो कर्मचारियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि अभी तक छात्रा सामने नहीं आई है। 
कुलदीप देशवाल, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed