फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता ने बेटे की हत्या का इस तरह लिया बदला, पढ़ें सनसनीखेज मर्डर की कहानी

Sat, 26 Nov 2016 06:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 26 Nov 2016 06:17 PM IST
विज्ञापन
father takes revenge of his son murder after kills man's son in indore
कैलाशचंद्र कोठारी के बेटे पंकज को गोली मारी गई

मध्य प्रदेश के इंदौर में बेटे की हत्या का बदला हत्यारों से लेने के मामले में एक पिता को दोषी पाया गया है। बेटे की हत्या का बदला लेने वाले पिता का नाम अशोक मिश्रा है। अशोक पेशे से डॉक्टर हैं। मई में अशोक के बेटे का अपहरण कर लिया गया था और फिरौती नहीं देने के कारण उसका कत्ल कर दिया गया। 



बेटे की हत्या के बाद अशोक ने बेटे के कातिलों से बदला लेने की ठानी। इस सनसनीखेज मर्डर की कहानी से किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आइए बताते हैं क्या हुआ था मई 2016 को...

पिता ने लिया बेटे की हत्या का बदला, हैरान कर देगी सनसनीखेज मर्डर की कहानी

father takes revenge of his son murder after kills man's son in indore
मेडिकल स्टोर जहां पकंज की हत्या की गई

दरअसल, डॉक्टर अशोक मिश्रा के बेटे कार्तिक को दिसंबर 2015 में अगवा कर लिया गया था। किडनैपरों की फिरौती की मांग को अशोक ने पूरा नहीं किया इससे बौखलाए किडनैपरों ने कार्तिक का कत्ल कर दिया और फरार हो गए। अशोक को बेटे की लाश नदी में मिली।

उसकी लाश मिलने के बाद मां-बाप बुरी तरह टूट गए। अशोक के गांव के एक आदमी ने भी इस मामले में उनका साथ नहीं दिया। अशोक ने बेटे के अंतिम संस्कार में गांव के किसी शख्स को नहीं आने दिया और अकेले ही पूरा क्रिया-क्रम किया। मां-बाप अपने बच्चे के शव को गाड़ी में लेकर शमशान घाट पहुंचे और वहीं अकेले दाह संस्कार किया।

पिता ने लिया बेटे की हत्या का बदला, हैरान कर देगी सनसनीखेज मर्डर की कहानी

father takes revenge of his son murder after kills man's son in indore

हालांकि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अशोक को अपने घर के सामने रहने वाले डॉक्टर कैलाश कोठारी पर शक था। कोठारी को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह छूट गया। न्याय न मिलने पर अशोक पर बदला लेने की सनक इस कदर सवार हो गई कि उसने कोठारी के बेटे की हत्या करने का प्लान बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने लिया बेटे की हत्या का बदला, हैरान कर देगी सनसनीखेज मर्डर की कहानी

father takes revenge of his son murder after kills man's son in indore
murder

15 मई 2016 के दिन अशोक ने कोठारी के बेटे पंकज को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। चश्मदीद कोठारी ने बताया कि उस समय वह मरीजों का इलाज कर रहा था और उसका बेटा अपने मेडिकल स्टोर के बाहर बैठा हुआ था। तभी बाइक से अशोक वहां पहुंचे। अशोक के पास गोलियों से भरी बंदूक थी और जेब में भी गोलियां रखी हुई थीं। अशोक ने पंकज पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं।

विज्ञापन

पिता ने लिया बेटे की हत्या का बदला, हैरान कर देगी सनसनीखेज मर्डर की कहानी

father takes revenge of his son murder after kills man's son in indore
बेटे की हत्या का बदला लेने वाले अशोक मिश्रा

गोलियों की आवाज सुनकर कोठारी बाहर आया तो उसने अपने बेटे को स्टोर में खून से लथपथ पाया। कोठारी ने बताया कि अशोक ने हेलमेट पहना हुआ था और उसने बंदूक काठोरी पर भी तान दी। वहां मौजूद शख्स की मदद से कोठारी किसी तरह अशोक पर काबू कर पाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed