{"_id":"59c383704f1c1bdd148b4a6c","slug":"dera-speaks-on-ram-rahim-and-honeypreet-cave-silence-over-main-matter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम रहीम-हनीप्रीत के संबंधों और गुफा पर पहली बार बोला डेरा, असली सवाल पर चुप्पी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राम रहीम-हनीप्रीत के संबंधों और गुफा पर पहली बार बोला डेरा, असली सवाल पर चुप्पी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रेप केस में जिस दिन से राम रहीम को सजा हुई है, तबसे हनीप्रीत और डेरे की गुफा को लेकर काफी खबरें मीडिया में चल रही हैं, डेरे ने पहली बार इनपर सबपर सफाई दी है। असली सवाल पर चुप्पी साध गए।
हनीप्रीत की जान को खतरा
2 of 6
गुरमीत राम रहीम की एक्ट्रेस बेटी हनीप्रीत इंसां
उधर, डेरा सच्चा सौदा के नवनियुक्त प्रवक्ता संदीप मिश्रा ने कहा है कि हनीप्रीत डेरा के छह करोड़ श्रद्धालुओं की बहन है और अब उसकी जान को खतरा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मीडिया हनीप्रीत की इज्जत के साथ खिलवाड़ करना बंद करे।
हनीप्रीत और गुरमीत सिंह का रिश्ता बाप-बेटी का
3 of 6
गुरमीत राम रहीम की एक्ट्रेस बेटी हनीप्रीत इंसां
डेरा के मुखपत्र में बुधवार के अंक में डेरा के प्रवक्ता संदीप मिश्रा के हवाले से कहा गया है कि हनीप्रीत छह करोड़ लोगों की बहन है, इसलिए मीडिया उसकी इज्जत से खिलवाड़ बंद करे। हनीप्रीत और गुरमीत सिंह का रिश्ता बाप-बेटी का है, जिसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हनीप्रीत छिपती हुई क्यों भाग रही है
4 of 6
गुरमीत राम रहीम की एक्ट्रेस बेटी हनीप्रीत इंसां
मिश्रा ने कहा है कि हनीप्रीत की जान को खतरा है। यह खतरा किन लोगों से है, इसकी जांच होनी चाहिए। प्रवक्ता ने यह नहीं लिखा कि आखिर हनीप्रीत कहां है और पुलिस का सहयोग करने की बजाय वह छिपती हुई क्यों भाग रही है।
डेरा प्रवक्ता ने डेरा के अंदर किसी प्रकार की सुरंग होने की खबरों को भी मनगढ़ंत बताया है।
विज्ञापन
जांच के दौरान डेरा के अंदर सुरंग मिली
5 of 6
गुरमीत राम रहीम की एक्ट्रेस बेटी हनीप्रीत इंसां
जबकि हाईकोर्ट के आदेश पर डेरा की जांच करने वाली टीम के प्रवक्ता ने खुद मीडिया के सामने खुलासा किया था कि जांच के दौरान डेरा के अंदर सुरंग मिली थी।
यह सुरंग बाबा की गुफा से साध्वियों के निवास तक जाती है। जांच टीम के बयान पर विश्वास किया जाए तो यह साफ हो गया है कि डेरा की ओर से अब भी सच नहीं परोसा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।