{"_id":"59a003bf4f1c1bf1738b46ac","slug":"baba-ram-rahim-verdict-all-untold-point-of-dera-sacha-sauda-chief","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और रेप केस के दोषी राम रहीम की पूरी कहानी?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानिए, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और रेप केस के दोषी राम रहीम की पूरी कहानी?
Mon, 28 Aug 2017 03:06 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
Updated Mon, 28 Aug 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
गुरमीत राम रहीम सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साध्वी यौन शोषण के 15 साल पुराने मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम का नाम आया है जिसमें उन्हें दोषी करार दे दिया गया है। देखिए, उनके बारे में सबकुछ।
लोगों के दिलों में भगवान की तरह राज करने वाले डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख का पूरा नाम गुरमीत राम रहीम है। लेकिन रहस्य की चादर में लिपटी डेरा के इस बाबा की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है, आइए जानते हैं डेरा में भगवान की तरह पूजे जाने वाले राम रहीम के जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प पहलू....
राम रहीम का जन्म
2 of 7
गुरमीत राम रहीम सिंह
गुरमीत राम रहीम का जन्म 15 अगस्त 1967 को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गुरूसर के मोदिया में जाट सिख परिवार में हुआ था। महज 7 साल की उम्र में इन्हें डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह जी ने यह नाम दिया था। इसके बाद वर्ष 1990 में शाह सतनाम ने अपने देशभर के अनुयायियों का सत्संग बुलाया और गुरमीत राम रहीम को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। उस समय राम रहीम की उम्र 23 वर्ष थी।
शिक्षा और शादी
3 of 7
गुरमीत राम रहीम सिंह
राम रहीम ने हाईस्कूल पास करने के बाद हरजीत कौर नाम की लड़की से शादी कर ली। इनकी तीन बेटियां हैं- चरनप्रीत, अमनप्रीत और हनीप्रीत। इसके अलावा एक बेटा भी है जिसका नाम जसमीत सिंह है। इन्होंने बाद में भी एक और लड़की को गोद भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर में हैं 50 आश्रम
4 of 7
ram rahim birthday
डेरा के देशभर में 50 आश्रम हैं। इनका सबसे बड़ा आश्रम हरियाणा के सिरसा जिले में है जो तकरीबन 67 साल से चल रहा है। इसके अलावा डेरा के आश्रम अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक फैले हैं। दुनियाभर में डेरे के अनुयायियों की संख्या लाखों से करोड़ों में है जिसमें लाखों अनुयायी हरियाणा से हैं।
विज्ञापन
सामाजिक कार्य
5 of 7
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
डेरा की ओर से कई सामाजिक कार्य किए जाते हैं, जैसे रक्तदान, गरीबों के लिए मदद मुहैया कराना, लोगों को सही राह दिखाना आदि। इसके अलावा सिरसा में डेरा का एक अस्पताल भी है जहां सस्ते में बीमारों का इलाज किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।