{"_id":"64e36c5a4e1cf55dc306e405","slug":"cm-shivraj-s-condition-in-shivpuri-district-said-first-make-pritam-mla-then-pichor-will-be-made-district-2023-08-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: शिवपुरी जिले में सीएम शिवराज की शर्त, बोले- पहले प्रीतम को विधायक बनाओ उसके बाद पिछोर को जिला बनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शिवपुरी जिले में सीएम शिवराज की शर्त, बोले- पहले प्रीतम को विधायक बनाओ उसके बाद पिछोर को जिला बनाएंगे
Mon, 21 Aug 2023 07:23 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 21 Aug 2023 07:23 PM IST
सार
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पहले आप प्रीतम को विधायक बनाओ उसके बाद पिछोर को जिला बनाएंगे।
विज्ञापन
शिवपुरी में सीएम शिवराज ने संबोधित किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र में जनदर्शन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान महिला सम्मेलन में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पहले आप प्रीतम को विधायक बनाओ उसके बाद पिछोर को जिला बनाएंगे।
शिवपुरी में सीएम का रोड शो
- फोटो : सोशल मीडिया
409 करोड़ से अधिक की सौगात
छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित सभा स्थल पर पहुंचने के बाद सीएम शिवराज का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान लाडली बहनाओं ने कई फीट लंबी राखी को अपने मुख्यमंत्री भाई शिवराज सिंह चौहान को भेंट की। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न विभागों के 26 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। जिनकी लागत 409 करोड़ से अधिक है। जिसमें 385.671 करोड़ के 16 विकास कार्य का भूमि पूजन और 23.861 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया सीएम के द्वारा किए गए लोकार्पण में सनघटा सिंचाई परियोजना शामिल है।
ज्योतिरादित्य ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना साधा
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से छोटे भाई और बड़े भाई की जोड़ी के बारे में चर्चा करते हुए दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों की जोड़ी ने किसानों को डिफाल्टर बना दिया। बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिया इसी के चलते कांग्रेस सरकार को गिराना पड़ा। सिंधिया ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम शिवराज की विकास योजनाओं के कारण मप्र विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। किसान, युवा और महिलाएं हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। जिनका लाभ जनता को मिल रहा है।
जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे- प्रीतम
इस दौरान भाजपा के उम्मीदवार घोषित हुए प्रीतम लोधी ने कहा कि पिछले 30 वर्षों से पिछोर विधायक ने समाजों को आपस में लड़ा कर रखा है, लेकिन उनकी प्राथमिकता रहेगी कि वह सभी समाजों को एकजुट करके साथ लेकर चलें, प्रीतम लोधी ने कहा कि वह कभी क्षेत्र की जनता पीठ नहीं दिखाएंगे वह उनके कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।