सीहोर के शिवशंकर कला प्रदर्शन अखाड़ा की बाल कलाकार रेधांशी की तलवारबाजी देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। हाल ही में अनंत चतुर्दशी के मौके पर चल समारोह में रेधांशी ने अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों को हैरान कर दिया। रेधांशी की तलवारबाजी के लिए उन्हें नगर पालिका परिषद सीहेार, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, हिन्दू उत्सव समिति सहित दो दर्जन मंचों पर रेधांशी को शील्ड मैडल, श्रीफल और नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
2 of 3
अनंत चतुर्दशी पर किया गया रेधांशी का सम्मान।
- फोटो : अमर उजाला
अनंत चतुर्दशी पर किया गया सम्मानित
रेधांशी भावसार समाज के पूर्व अध्यक्ष दीनदयाल भावसार की पोती और रवि दीपिका भावसार की बेटी है। छह वर्षीय रेधांशी फिलहाल कक्षा पहली में पढ़ती हैं। रेधांशी ने कोतवाली चौराहा, इलेक्ट्रिक बाजार चौराहा, सराफा बाजार, बड़ा बाजार और अटल चौराहा पर नागरिकों के बीच एकल तलवारबाजी एवं लठबाजी कर सभी को चकित कर दिया। सैकड़ों दर्शकों ने रेधांशी का ताली बजाकर और पुष्प वर्षाकर उत्साह वर्धन किया।
3 of 3
तलवारबाजी और लठबाजी करती हैं रेधांशी।
- फोटो : अमर उजाला
अटल चौराहा पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर के नेतृत्व में शहर के समस्त पार्षदों द्वारा रेधांशी को प्रथम पुरस्कार के रूप में शील्ड, प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष आशीष गुप्ता के नेतृत्व में सदस्यों के द्वारा रेधांशी को मंच पर ट्रॉफी मैडल प्रदान किया। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के प्रांत सह मंत्री सुनील कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष जगदीश कुशवाह जिला मंत्री राकेश विश्वकर्मा के द्वारा उत्कृष्ठ बाल कलाकार रेधांशी को मैडल और नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर शशांक रमेश सक्सेना के नेतृत्व में सराफा बाजार तिराह पर कार्यकर्ताओं के द्वारा रेधांशी को पुरस्कृत किया गया। प्रदेश युवक कांग्रेस के सचिव राजीव गुजराती मित्र मंडली के द्वारा भी रेधांशी को ट्रॉफी भेंट की गई। अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद द्वारा भी रेधांशी को सम्मानित किया गया।