फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sehore: छह वर्षीय रेधांशी की तलवारबाजी ने उड़ाए लोगों के होश, अनंत चतुर्दशी पर किया गया सम्मानित

Mon, 12 Sep 2022 01:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 12 Sep 2022 01:39 PM IST
सार

सीहोर के शिवशंकर कला प्रदर्शन अखाड़ा की बाल कलाकार रेधांशी की तलवारबाजी देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। अनंत चतुर्दशी के मौके पर रेधांशी को कई समितियों ने सम्मानित किया।

विज्ञापन
Sehore's Redhanshi does sword fighting at the age of 6, seeing the skills
रेधांशी की तलवारबाजी ने मोहा लोगों का मन - फोटो : अमर उजाला
सीहोर के शिवशंकर कला प्रदर्शन अखाड़ा की बाल कलाकार रेधांशी की तलवारबाजी देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। हाल ही में अनंत चतुर्दशी के मौके पर चल समारोह में रेधांशी ने अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों को हैरान कर दिया। रेधांशी की तलवारबाजी के लिए उन्हें नगर पालिका परिषद सीहेार, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, हिन्दू उत्सव समिति सहित दो दर्जन मंचों पर रेधांशी को शील्ड मैडल, श्रीफल और नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 
Sehore's Redhanshi does sword fighting at the age of 6, seeing the skills
अनंत चतुर्दशी पर किया गया रेधांशी का सम्मान। - फोटो : अमर उजाला
अनंत चतुर्दशी पर किया गया सम्मानित
रेधांशी भावसार समाज के पूर्व अध्यक्ष दीनदयाल भावसार की पोती और रवि दीपिका भावसार की बेटी है। छह वर्षीय रेधांशी फिलहाल कक्षा पहली में पढ़ती हैं। रेधांशी ने कोतवाली चौराहा, इलेक्ट्रिक बाजार चौराहा, सराफा बाजार, बड़ा बाजार और अटल चौराहा पर नागरिकों के बीच एकल तलवारबाजी एवं लठबाजी कर सभी को चकित कर दिया। सैकड़ों दर्शकों ने रेधांशी का ताली बजाकर और पुष्प वर्षाकर उत्साह वर्धन किया।
 
Sehore's Redhanshi does sword fighting at the age of 6, seeing the skills
तलवारबाजी और लठबाजी करती हैं रेधांशी। - फोटो : अमर उजाला
अटल चौराहा पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर के नेतृत्व में शहर के समस्त पार्षदों द्वारा रेधांशी को प्रथम पुरस्कार के रूप में शील्ड, प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष आशीष गुप्ता के नेतृत्व में सदस्यों के द्वारा रेधांशी को मंच पर ट्रॉफी मैडल प्रदान किया। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के प्रांत सह मंत्री सुनील कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष जगदीश कुशवाह जिला मंत्री राकेश विश्वकर्मा के द्वारा उत्कृष्ठ बाल कलाकार रेधांशी को मैडल और नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर शशांक रमेश सक्सेना के नेतृत्व में सराफा बाजार तिराह पर कार्यकर्ताओं के द्वारा रेधांशी को पुरस्कृत किया गया। प्रदेश युवक कांग्रेस के सचिव राजीव गुजराती मित्र मंडली के द्वारा भी रेधांशी को ट्रॉफी भेंट की गई। अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद  द्वारा भी रेधांशी को सम्मानित किया गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed