फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sehore News: चिंतामन गणेश मंदिर को मिलेगा भव्य स्वरूप, महाकाल धाम और सलकनपुर की तर्ज पर होगा कायाकल्प

Fri, 01 Jul 2022 11:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 01 Jul 2022 11:55 AM IST
सार

Sehore News: चिंतामन गणेश मंदिर को मिलेगा भव्य स्वरूप, महाकाल धाम और सलकनपुर की तर्ज पर होगा कायाकल्प

विज्ञापन
Sehore Chintaman Ganesh temple will get a grand look, will be rejuvenated on the lines of Mahakal Dham and Salkanpur
रोड शो के जरिए चुनाव प्रचार करते सीएम शिवराज। - फोटो : अमर उजाला
सीहोर जिले में 6 जुलाई को नगर पालिका के 34 वार्डों में चुनाव होना है। गुरुवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी के पार्षद पद के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया। सीएम रोड शो में शामिल हुए और भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।


विधायक सुदेश राय ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर के जरिए सीहोर पहुंचे जहां भाजपा विधायक सुदेश राय और भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री की अगवानी की गई। सुकेश राय ने सीएम को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
Sehore Chintaman Ganesh temple will get a grand look, will be rejuvenated on the lines of Mahakal Dham and Salkanpur
सीहोर विधायक ने किया सीएम का स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
रोड शो के जरिए किया प्रचार
मुख्यमंत्री ने रोड शो के जरिए बीजेपी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। सीवन स्काई चौराहा चाणक्यपुरी से रोड शो प्रारंभ हुआ, जो कि चाणक्यपुरी से होता हुआ निर्धारित मार्गो से होते हुए अटल चौराहा लिसा टॉकीज पहुंचा। यहां सीएम ने एक आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज आपका मुख्यमंत्री,आपके बीच, आप लोगों से अपील करने आया है कि आने वाली 6 तारीख को कहीं चूक ना हो जाए। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजय बना कर उन्हें नगर सरकार बनाने के लिए चुनकर भेजें। इस बार नगर पालिका में अध्यक्ष का चुनाव डायरेक्ट ना होकर इनडायरेक्ट है। आप पार्षद चुनकर भेजें और नगर सरकार बनाएं ओर विकास की चिंता ना करें, सीहोर के विकास की जिम्मेदारी आप हमें सौंप  दें। 

वहीं सीएम ने कांग्रेस के सीहोर में नर्मदा जल को मुद्दा बनाने पर कहा कि काली सिंध, पार्वती लिंक योजना का कार्य शुरू हो चुका है, इस योजना के माध्यम से सीहोर को भी नर्मदा का जल मिलेगा। 
Sehore Chintaman Ganesh temple will get a grand look, will be rejuvenated on the lines of Mahakal Dham and Salkanpur
सीएम ने चिंतामन गणेश मंदिर के कायाकल्प का वादा किया। - फोटो : अमर उजाला
चिंतामन गणेश मंदिर का बदलेगी स्वरूप
मुख्यमंत्री चौहान ने आज कहा कि सीहोर जिसे पूरे प्रदेश ही नहीं देश में भगवान चिंतामन गणेश मंदिर के नाम से भी जाना पहचाना जाता है। जिस प्रकार उज्जैन में महाकाल मंदिर, सलकनपुर में बिजासन माता देवी मंदिर का भव्य स्वरूप आप देखते हैं। उसी तरह सीहोर के चिंतामन गणेश मन्दिर को भी भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा भगवान चिंतामन गणेश सबकी चिंता हरते हैं, सब के संकटों को दूर करते हैं, यह चिंतामन गणेश आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। उन्होंने कहा कि जल्द ही भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, सीहोर के विधायक सुदेश राय से चर्चा कर इस मंदिर के लिए एक ट्रस्ट गठन की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी तथा उसके बाद भगवान चिंतामन गणेश मंदिर को भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा। उसकी कार्य योजना बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भगवान चिंतामन गणेश हम सब का कल्याण करते हैं, हम सबकी चिंता हरते हैं, हम सब के दुख और दर्द को दूर करते हैं, लेकिन सीहोर नगर का कल्याण, सीहोर नगर का कायाकल्प तब होगा, जब आप 6 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के पार्षद चुन कर सीहोर नगर पालिका में भेजकर सीहोर में कमल की नगर सरकार बनाएंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed