फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: ग्राम पंचायत कजलास में 115 जोड़ों ने लिए सात फेरे, नवदंपतियों को उपहार में मिले 49 हजार रुपये

Sun, 23 Apr 2023 08:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 23 Apr 2023 08:48 PM IST
सार

ग्राम पंचायत कजलास में रविवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें कुल 115 जोड़ों का विवाह हुआ। 

विज्ञापन
In Gram Panchayat Kajlas, 115 couples got married under CM Group Marriage Scheme.
ग्राम पंचायत कजलास में रविवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
सीहोर जिले में आष्टा जनपद की ग्राम पंचायत कजलास में रविवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें कुल 115 जोड़ों का विवाह हुआ। आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय तथा जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भावी जीवन में प्रवेश के लिए नव दंपतियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नवदंपत्तियों को 49 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।

 
In Gram Panchayat Kajlas, 115 couples got married under CM Group Marriage Scheme.
जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को 49 हजार का चेक भी सौंपा। - फोटो : सोशल मीडिया

विधायक रघुनाथ मालवीय तथा जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत ग्राम कजलास में आयोजित इस विवाह समारोह में 115 बेटियों का विवाह सम्पन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले जब किसी पिता को अपनी बेटी की शादी करनी होती थी तो आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता को दूसरो से ऋण लेना होता था और ऋण लेकर वह अपनी बेटी की शादी करते थे। लेकिन अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बेटियों के विवाह के लिए शुरू की गई इस कन्या विवाह योजना से प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता की बेटियों की शादी धूमधाम से हो रही है। प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों के जन्म से लेकर विवाह तक के लिए चलाई जा रही योजनाओं के कारण आज मध्यप्रदेश में बेटी बोझ नहीं है, बल्कि वास्तव में लक्ष्मी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed