फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sehore: कुबेरेश्वरधाम की कावड़ यात्रा में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की वर्षा

Wed, 16 Aug 2023 06:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 16 Aug 2023 06:48 PM IST
सार

सीहोर में कुंभ जैसा नजारा देखने को मिला।  कुबेरेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंची कावड़ यात्रा में दस लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया गया।

विज्ञापन
Claim of reaching more than 10 lakh devotees in Kavad Yatra of Kubereshwardham
कुबेरेश्वधाम की कावड़ यात्रा - फोटो : सोशल मीडिया
सीहोर में कुंभ जैसा नजारा देखने को मिला।  कुबेरेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंची कावड़ यात्रा में दस लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया गया। 11 किलोमीटर लंबी यात्रा पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए। जगह-जगह स्वागत किया गया।


बुधवार को अधिक मास की अंतिम अमावस्या को विठलेश सेवा समिति के तत्वाधान में इस वर्ष भी शहर की सीवन नदी से मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में तक करीब 11 किलोमीटर कावड़ यात्रा  निकाली गई। दावा किया गया यात्रा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। करीब दस लाख से अधिक श्रद्धालु भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ पैदल चलकर यहां पर भगवान शिव का अभिषेक किया। बुधवार सुबह पंडित मिश्रा ने सीवन नदी घाट पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन अर्चना के बाद कावड़ भरी और उसके बाद लगातार छह घंटे पैदल चलने के बाद मंदिर परिसर में पहुंचे। यहां पर अभिषेक और आरती का आयोजन किया गया।
 
Claim of reaching more than 10 lakh devotees in Kavad Yatra of Kubereshwardham
दो दिन में दस लाख से ज्यादा लोग पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया
विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि कावड़ मेला संपन्न हो गया है। इस साल की कावड़ यात्रा ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले दो दिन में 10 लाख कावड़िए इस बार पहुंचे हैं। जबकि पिछले साल ढाई लाख कावड़िए मंदिर पहुंचे थे। सबसे अधिक संख्या में डाक कावड़िओं की भीड़ उमड़ी है। सीवन नदी घाट पर मोटर बोट और अन्य संसाधनों की सुविधा रखने के निर्देश दिए थे। देशभर से श्रद्धालु सीहोर पहुंचे। शहर की धर्मशालाएं, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं भीड़ ही नजर आ रही थी, भीड़ को देखते हुए स्टेट हाईवे से गुजरने वाले भारी वाहनों का मार्ग डायवर्ट किया गया। भोपाल से इंदौर जाने वाले भारी वाहनों को सीहोर-आष्टा मार्ग से न भेजकर ब्यावरा-भोपाल व अन्य मार्ग से निकाला गया। कई बार हाई पर जाम जैसी स्थिति बनी रही।

11 किलोमीटर डीजे, ढोल के साथ निकली यात्रा
कावड़ यात्रा 11 किलोमीटर तक निकाली गई। इस दौरान 300 से अधिक स्थानों पर कावड़ यात्रा की भव्य अगवानी की गई। कावड़ यात्रा को लेकर भव्य तैयारियां भी की गई थीं। यात्रा में शामिल होने के लिए दो-तीन दिन पहले से ही कुबेरेश्वर धाम पर कावड़ियों का जमावड़ा भी लगने लगा था। दूर-दूर से कावड़ लेकर यात्री यहां पहुंचे। इसके बाद सभी कावड़ यात्रा में शामिल हुए। कावड़ यात्रा में डीजे, ढोल, बग्गी, घोड़े भी शामिल रहे। इस दौरान कावड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई। इस दौरान नजारा देखने ही लायक था। हर कोई इस नजारों को अपने मोबाइल के कैमरों में कैद करने में जुट गया तो वहीं हर-हर महादेव के जयकारों के साथ पूरा वातावरण शिवमय हो गया। 
 
Claim of reaching more than 10 lakh devotees in Kavad Yatra of Kubereshwardham
कथावाचक प्रदीप मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
जीवनदायिनी मां सीवन नदी का उत्थान
कावड़ यात्रा के अवसर पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि कावड़ यात्रा का उद्देश्य जहां सीहोर नगर की जीवनदायिनी मां सीवन नदी का उत्थान है तो वहीं पवित्र मास सावन में अमावस्या पर कावड़ से भगवान शिव पर जल चढ़ाने का महत्व भी है। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि 16 अगस्त को अद्भुत संयोग पर निकली कावड़ यात्रा भक्ति का सैलाब है। अधिक मास की अमावस्या और सावन का जो मिलन हुआ है। यह काफी दिव्य योग है। उन्होंने कहा कि सभी भक्त कम से कम एक लौटा जल अपने- अपने गांव, अपने-अपने शहर, अपने-अपने घरों में स्थित शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed