फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Regional Industry Conclave: 5वीं रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव का सीएम ने किया शुभारंभ, चार हजार उद्योगपति पहुंचे

Wed, 23 Oct 2024 01:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 23 Oct 2024 01:08 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के रीवा में बुधवार को पांचवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव शुरू हो गई है। कृष्णा राजे ऑडिटोरियम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलन कर इसका शुभारंभ किया।

विज्ञापन
Regional Industry Conclave: CM inaugurated the 5th Regional Industries Conclave
कॉन्क्लेव का शुभारंभ करते सीएम मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के रीवा में बुधवार को पांचवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव शुरू हो गई है। कृष्णा राजे ऑडिटोरियम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलन कर इसका शुभारंभ किया। करीब चार हजार उद्योगपति इसमें शिरकत कर रहे हैं। सीएम बड़े निवेशकों से वन टू वन भी चर्चा करेंगे। सीएम ने कहा है कि मध्यप्रदेश को समृद्ध बनाना हम सबका संकल्प, सरकार विकास के लिए कटिबद्ध है।


 
Regional Industry Conclave: CM inaugurated the 5th Regional Industries Conclave
सीएम ने पतंजलि समूह का स्वागत किया। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, मंत्री प्रहलाद पटेल और सांसद जनार्दन मिश्रा कृष्णा राज कपूर कॉन्क्लेव में शामिल होने ऑडिटोरियम पहुंचे गए हैं। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां पहुंचने से पहले सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार लगातार युवाओं के लिए खासकर मध्य प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। मुझे इस बात का संतोष है कि इस वर्ष हमने जो दिसंबर तक का टारगेट लिया है, लगभग एक लाख नौकरियों का शासकीय विभिन्न विभागों की भर्तियां करने का काम चालू कर रहे हैं।

 
Regional Industry Conclave: CM inaugurated the 5th Regional Industries Conclave
रीवा इंडस्ट्रीयल कॉनक्लेव - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम ने कहा कि दिवाली के अवसर पर युवाओं को खासकर जिनको काम की जरूरत है, उन सबके लिए बड़ा मौका रहेगा। मप्र अपने ब्रेनड्रेन से बचाना चाहती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे प्रदेश के लिए एक बड़ा अवसर बताते हुए कहा कि यह कॉन्क्लेव अब तक की सबसे सफल होगी। प्रदेश में अब तक 2.45 लाख करोड़ रुपये का औद्योगिक निवेश प्राप्त हो चुका है, जिससे 3 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार के गठन के बाद से ही औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार आईटी, एमएसएमई, हेवी इंडस्ट्री और फूड इंडस्ट्री जैसे विभिन्न क्षेत्रों में एक समान रूप से कार्य कर रही है। इन सभी क्षेत्रों में लगातार रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक अवसर मिल सकें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Regional Industry Conclave: CM inaugurated the 5th Regional Industries Conclave
रीवा में आयोजित रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव - फोटो : सोशल मीडिया
विंध्य में विकास का नया कीर्तिमान
मुख्यमंत्री ने रीवा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह अंचल विंध्य और बुंदेलखंड को जोड़ते हुए विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर और सागर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित किए जा चुके हैं और उन्हें सफल बनाने के लिए मुंबई, कोयंबतूर, बेंगलुरु और कोलकाता में रोड शो किए गए, जिनके परिणाम बेहद सकारात्मक रहे हैं।

 
विज्ञापन
Regional Industry Conclave: CM inaugurated the 5th Regional Industries Conclave
सीएम ने प्रसिद्ध महामृत्युंजय भगवान मंदिर पहुंचकर दर्शन किए - फोटो : सोशल मीडिया
नए उद्योगों की शुरुआत होगी 
इस कॉन्क्लेव के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कई उद्योगों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के तहत प्रदेश के विकास को और तेज गति से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed