{"_id":"670f98df65143ca8860475a5","slug":"cm-mohan-yadav-and-wife-seema-yadav-have-a-deep-connection-with-rewa-2024-10-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mohan & Seema Photo: सीएम मोहन और पत्नी सीमा का रीवा से है गहरा नाता, चाय पर चर्चा करते ताजा की स्कूल की यादें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohan & Seema Photo: सीएम मोहन और पत्नी सीमा का रीवा से है गहरा नाता, चाय पर चर्चा करते ताजा की स्कूल की यादें
अगर आपके बचपन का कोई बेहद अजीज दोस्त कई साल के बाद आपको अचानक फोन करके यह कह दे कि आप घर आइए मैं आपके साथ चाय पर चर्चा करना चाहती हूं। यकीनन आप खुशी से झूम उठेंगे। कुछ ऐसा ही वाक्या हुआ रीवा नगर निगम के अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय के साथ। उनकी एक बचपन की क्लासमेट कई साल बाद अचानक अपने घर रीवा आई। अपने भाई से फोन लगवाकर कहलवाया कि वह अपने स्कूल के दोस्त व्यंकटेश के साथ बैठकर चाय पीना चाहती है।
2 of 8
सीमा यादव सहित अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
इतना सुनकर नगर निगम अध्यक्ष की खुशी का ठिकाना नहीं था। वह भागते हुए अपने बचपन की दोस्त से मिलने उनके घर पहुंचे। चाय पर चर्चा करते हुए बचपन की यादें ताजा की और स्कूल के दिनों को याद किया। व्यंकटेश पाण्डेय की महिला मित्र कोई और नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव हैं।
3 of 8
मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव सहित अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव का रीवा से गहरा नाता है। क्योंकि वह यहां के दामाद भी हैं। सीएम मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव रीवा की रहने वाली हैं। उनका मायका रीवा शहर के संजय नगर कलोनी में है। सीएम मोहन यादव का विवाह ब्रम्हानंद यादव की बेटी सीमा यादव के साथ साल 1992 में सम्पन्न हुआ था। बेटी सीमा यादव ने अपनी प्राथमिक शिक्षा रीवा के जेल रोड में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से की थी। उस दौरान स्कूल में पढ़ाई करने वाली सीमा यादव के कई क्लासमेट थे, जो अब उच्च पदों पर देश के अलग स्थानों में विराजमान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
सीमा यादव के जानने वाले लोग
- फोटो : अमर उजाला
सीएम मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव के इन्हीं दोस्तों में से एक सबसे प्यारे और भाई जैसे बचपन के दोस्त व्यंकटेश पाण्डेय हैं। जो शहर के द्वारिका नगर में निवासरत हैं और वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी के नेता होने के साथ ही रीवा नगर निगम के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
5 of 8
एक दूसरे से मिलते हुए
- फोटो : अमर उजाला
बात बीते सोमवार की देर शाम की है, जब उत्तर प्रदेश से लौटते वक्त रीवा आई सीमा यादव ने घर पहुंचते ही अचानक अपने बड़े भाई सदानंद यादव से कहा कि मैं अपने दोस्त व्यंकटेश से मिलना चाहती हूं। उन्हें फोन करके घर बुलाइए। भाई ने तत्काल फोन घुमाया और व्यंकटेश पाण्डेय को सूचना दी। सूचना मिलते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह तत्काल गाड़ी पर सवार हुए और सीमा यादव से मिलने उनके घर पहुंच गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।