फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raja Murder Case: राजा की मां ने पूछा- तुमने उसे मारा क्यों नहीं? तीन मिनट के लिए बहन सोनम से मिला था गोविंद

Wed, 11 Jun 2025 08:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 11 Jun 2025 08:00 PM IST
सार

Raja Murder Case: गाजीपुर से इंदौर लौटने के बाद सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद, केट रोड स्थित अपने जीजा राजा रघुवंशी के घर पहुंचा। वहां जो दृश्य सामने आया, उसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। गोविंद ने राजा की मां से कहा- मम्मी, अब सब कुछ मैं करूंगा। आपको कुछ नहीं करना है, मैं उसे सजा दिलवाऊंगा।

विज्ञापन
Raja Murder Case Update Mother Asked Sonam Brother Why Didn’t You Hit Him Latest Update In Hindi
सोनम का भाई गोविंद और राजा रघुवंशी की मां - फोटो : अमर उजाला

राजा हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। सोनम रधुवंशी के कबूलनामे से भी साफ हो गया है कि उसने ही राजा की हत्या कराई थी। इस हत्याकांड ने राजा ही नहीं सोनम का परिवार सदमे में है और हैरान भी है। वहीं, आज बुधवार को सोनम के भाई गोविंद ने राजा के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उसने राजा ने की मां के पैर छुए, उनसे गला मिला, फिर फूट-फूटकर रोने लगा और बहन सोनम की हरकत के लिए मांफी मांगी। इस दौरान राजा की मां ने गोविंद से यह भी कहा कि जब तुम उससे मिले थे तो तुमने उसे मारा क्यों नहीं।




ये भी पढ़ें: किसी भी तरह प्यार पाने की जिद ने बनाया कातिल! सोनम के आखिरी कदम से हर कोई दहला

Raja Murder Case Update Mother Asked Sonam Brother Why Didn’t You Hit Him Latest Update In Hindi
राजा रघवुंशी की मां के गले लगता सोनम का भाई गोविंद - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, बुधवार को गाजीपुर से इंदौर लौटने के बाद सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद, केट रोड स्थित अपने जीजा राजा रघुवंशी के घर पहुंचा। वहां जो दृश्य सामने आया, उसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। गोविंद घर पहुंचा तो उसकी आंखों में आंसू थे। दरवाजे पर पहुंचते ही वह खुद को रोक नहीं सका और फूट-फूटकर रोने लगा। राजा की मां भी अपने आंसू नहीं रोक सकीं। गोविंद ने पहले उनके पैर छुए और फिर रोते हुए माफी मांगी। उसने रोकर कहा- मम्मी, सोनम की इस हरकत के लिए मैं शर्मिंदा हूं। उसे फांसी होनी चाहिए। आपने उसे बेटी जैसा माना और उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। अगर, कुछ बात थी तो वह हमें बता देती, हम यह शादी ही क्यों करते? इस पर राजा की मां ने कहा- मुझे आखिरी दम तक एहसास नहीं हुआ कि वह ऐसा कुछ करेगी। बहुत बड़ी गलती हो गई, मैंने उसे बेटी समझा था। इस पर गोविंद ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा- मम्मी, अब सब कुछ मैं करूंगा। उसकी पेशी में मैं खुद मौजूद रहूंगा। आपको कुछ नहीं करना है, मैं उसे सजा दिलवाऊंगा। 

ये भी पढ़ें: हत्यारों ने राजा को पैसों के लिए नहीं मारा, सामने आ गई असली वजह, पुलिस को ट्रांजेक्शन भी नहीं मिले

Raja Murder Case Update Mother Asked Sonam Brother Why Didn’t You Hit Him Latest Update In Hindi
सोनम और राजा रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सोनम से तीन मिनट के मिला था भाई गोविंद   
सोनम के भाई गोविंद से मुलाकात के बाद, राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा- मैंने गोविंद से पूछा कि क्या वह सोनम से मिला था। उसने कहा कि वह उससे तीन मिनट के लिए मिला था। मैंने उससे पूछा कि उसे मारा क्यों नहीं? उसने कहा कि उसे मौका नहीं मिला, क्योंकि वहां मीडिया और पुलिस थी। गोविंद ने कहा कि सोनम को फांसी पर लटका देना चाहिए। उसे राजा के लिए दुख है, सोनम के लिए नहीं, उसकी (गोविंद) की कोई गलती नहीं है।

ये भी पढ़ें: मंगल दोष निवारण और प्रेमी की उम्र बढ़ाने के लिए राजा को मारा, सिर्फ हत्या करने के लिए सोनम ने की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
Raja Murder Case Update Mother Asked Sonam Brother Why Didn’t You Hit Him Latest Update In Hindi
राजा और सोनम की शादी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

क्या है पूरा मामला? 
इंदौर के राजा और सोनम की 11 मई को शादी हुई। दोनों के परिवार बहुत खुश थे। सोनम भी परिवार में घुल मिल गई। 20 मई को राजा और सोनम हनीमून के लिए असम के गुवाहाटी रवाना हुए। 23 मई को उन्होंने मंदिर में दर्शन किए, फिर चेरापूंजी के पास ओसारा हिल्स पहुंचे। दोपहर में बातचीत के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। उसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चला। पुलिस छानबीन के बाद 2 जून को राजा का शव सड़ी हालत में खाई में मिला, लेकिन पत्नी सोनम का कहीं पता नहीं चला। सात दिन बाद 9 जून को सोनम रघुवंशी गाजीपुर में मिली। इस दिन पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया और बताया कि सोनम और पकड़े गए आरोपियों ने ही राजा की हत्या की है। राजा हत्याकांड के पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed