फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राधा रानी विवादः पंडित प्रदीप मिश्रा और स्वामी प्रेमानंद महाराज के विवाद में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की एंट्री

Thu, 27 Jun 2024 01:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 27 Jun 2024 01:30 PM IST
सार

पंडित प्रदीप मिश्रा और स्वामी प्रेमानंद के बीच चल रहे राधा रानी विवाद में अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की एंट्री हो गई है। विवाद पर कई नई बातें सामने आई हैं।
 

विज्ञापन
radha rani vivad controversy pandit pradeep mishra swami premanand maharaj
पंडित प्रदीप मिश्रा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, स्वामी प्रेमानंद महाराज - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
पंडित प्रदीप मिश्रा (pandit pradeep mishra) और स्वामी प्रेमानंद महाराज (swami premananda maharaj) के बीच चल रहे राधा रानी विवाद (radha rani) में अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की एंट्री हो गई है। मंत्री ने ओंकारेश्वर में चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान उनसे मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। मंत्री समर्थकों ने बताया कि मुलाकात के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने मंत्री को स्वामी प्रेमानंद महाराज के सात हुए विवाद की भी जानकारी दी।
radha rani vivad controversy pandit pradeep mishra swami premanand maharaj
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पंडित प्रदीप मिश्रा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
मंत्री ने शेयर की तस्वीर
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पंडित प्रदीप मिश्रा से मुलाकात का एक फोटो भी शेयर किया है। फोटो के सात उन्होंने लिखा है कि ओंकारेश्वर में सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंद से हो रही शिव महापुराण कथा का श्रवण करने के पश्चात उनका सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस फोटो पर भी लोगों ने यह कमेंट किए हैं कि राधा रानी विवाद को समाप्त होना चाहिए। 

क्या है विवाद
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि भगवान कृष्ण की पत्नियों में राधा का नाम नहीं है। राधा रानी के पति का नाम अनय घोष, उनकी सास का नाम जटिला और ननद का नाम कुटिला था। राधाजी का विवाह छाता में हुआ था। राधाजी बरसाना की नहीं, रावल की रहने वाली थीं। बरसाना में तो उनके पिता की कचहरी थी, जहां वह साल भर में एक बार आती थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed