फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DAVV: कुलपति के विरोध में यूनिवर्सिटी में लगा होर्डिंग, विरोध प्रदर्शन भोपाल तक पहुंचा

Mon, 13 Mar 2023 09:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 13 Mar 2023 09:00 PM IST
सार

यूनिवर्सिटी के छात्र और छात्र संगठन कुलपति को हटाने की मांग कर रहे हैं
 

विज्ञापन
protest against davv vice chancellor abvp nsui student politics
DAVV - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर की डीएवीवी यूनिवर्सिटी में कुलपति रेणु जैन को हटाने की मांग जोर पकड़ रही है। स्कूल ऑफ लॉ के छात्रों के साथ अब इसमें छात्र संगठन भी कूद पड़े हैं। एबीवीपी इस मामले को भोपाल तक ले गई है और राज्यपाल को इस विषय में पत्र लिखा है। एबीवीपी की मांग है कि कुलपति को जल्द से जल्द हटाया जाए। एबीवीपी का कहना है कि कुलपति की वजह से यूनिवर्सिटी की व्यवस्थाएं बिगड़ती जा रही हैं। 


यूनिवर्सिटी में लगे होर्डिंग, पहली बार हुआ ऐसा
यूनिवर्सिटी में कुलपति रेणु जैन के विरोध में होर्डिंग लगा दिया गया। जब छात्र सोमवार को सुबह यूनिवर्सिटी पहुंचे तो उन्हें गेट पर ही होर्डिंग लगा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब कुलपति के विरोध में होर्डिंग लगा हो। हालांकि होर्डिंग किसने लगाया है इस पर अभी भी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। एबीवीपी और एनएसयूआई ने होर्डिंग लगाने की बात से इनकार किया है। दोनों ही संगठनों का कहना है कि होर्डिंग छुपकर नहीं लगाया जाता। संगठन यदि ऐसा करता तो सबके सामने करता। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि स्कूल ऑफ लॉ के छात्रों ने देर रात होर्डिंग लगाया है। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर संबंधित छात्रों पर कार्रवाई की मांग भी की जा रही है। 

विरोध प्रदर्शन

protest against davv vice chancellor abvp nsui student politics
ABVP - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
सोमवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने खंडवा रोड स्थित तक्षशिला परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने कुलपित रेणु जैन को हटो की मांग की। यूनिवर्सिटी के गेट पर लगे होर्डिंग के सामने ही एबीवीपी ने प्रदर्शन किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed