फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: कांग्रेस के कद्दावर नेता का अब बेटी से ही सामना, खुद लड़ेंगी चुनाव, प्रापर्टी पर भी जताया हक

Sun, 27 Aug 2023 06:45 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 27 Aug 2023 06:45 PM IST
सार

राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं से शुरू हुआ यह विवाद अब प्रापर्टी पर भी आ गया है, बेटी और पिता दोनों ही कांग्रेस से टिकट चाहते हैं और कांग्रेस आलाकमान साफ कर चुका है कि एक परिवार से सिर्फ एक को ही टिकट दिया जाएगा।

विज्ञापन
premchand guddu Reena Bourasi Setia property political controversy
प्रेमचंद गुड्डू और बेटी रीना बौरासी सेतिया - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
कांग्रेस के कद्दावर नेता प्रेमचंद गुड्डू और बेटी रीना सेतिया का विवाद खुलकर सामने आ गया है। एक ओर जहां दोनों के बीच विधानसभा टिकट के लिए विवाद चल रहा है वहीं दूसरी ओर अब प्रापर्टी का विवाद भी शुरू हो गया है। शनिवार देर रात दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तिलक नगर थाने में आवेदन दिया। मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र में चल रहे रीना के कालेज का है। यह कालेज उनके पिता प्रेमचंद गुड्ड के अजीत क्लब में चल रहा है। 


भाई अजीत का बहन और जीजा से हुआ विवाद
अजीत एंड अजय क्लब में पिता प्रेमचंद गुड्डू ने बेटी रीना के लिए एक कालेज शुरू किया था। जब दोनों के बीच राजनीतिक विवाद शुरू हुए तो यह विवाद प्रापर्टी पर भी आ गए। गुरुवार को एक जाहिर सूचना अजीत क्लब की ओर से जारी की गई, जिसमें रेडिएंट कॉलेज चेयरमैन रीना सेतिया और सीईओ आशीष सेतिया की लीज निरस्ती की सूचना जारी की गई। साथ ही छात्रों को सावधान किया गया कि कॉलेज में एडमिशन नहीं लें। इस पर हमारी जिम्मेदारी नहीं होगी। इसके बाद रीना और आशीष के अकाउंटेंट शनिवार को क्लब में चल रहे अपने कालेज में कुछ दस्तावेज लेने गए। आशीष का कहना है कि जब हम वहां पहुंचे तो अजीत बौरासी और अन्य 10-15 लोग वहां पहुंच गए और चोरी के आरोप लगा कर कर्मचारियों से विवाद किया। हमें फोन आया तो मैं और रीना वहां गए और समझाया कि अभी तो कॉलेज भवन हमारा ही है और हम वहां चोरी क्यों करेंगे कागज तो हमारे ही हैं। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष थाने पहुंच गए और एक-दूसरे खिलाफ आवेदन दिया। आशीष और रीना का कहना है कि लीज निरस्ती की यह प्रक्रिया वैधानिक नहीं है। वहीं गुड्डू का कहना है कि यह व्यावहारिक मामला है, हमने लीज निरस्त का पहले ही बता दिया था। कॉलेज का नाम पेपर लीक में भी आ चुका है। इसी वजह से हमने लीज निरस्त कर दी है। वहीं रीना और आशीष का कहना है कि हमारी लीज 30 साल की है जो साल 2009 में हुई थी। हमें बेवजह परेशान किया जा रहा है।

premchand guddu Reena Bourasi Setia property political controversy
प्रचार के दौरान रीना। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
पिता और बेटी एक ही सीट से चाहते हैं टिकट
सांवेर में रीना तीन साल से लगातार सक्रिय हैं। वे यहां पर राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के समय एक रात रुकवा चुकी हैं और कमलनाथ को भी अपने कार्यक्रमों में लगातार बुलवाती रहती हैं। वे सांवेर से चुनाव लड़ना चाहती हैं और प्रेमचंद गुड्डू खुद के लिए और बेटे के लिए भी सांवेर, रतलाम की आलोट या उज्जैन की घटिया से टिकट चाहते हैं। यह तीनों ही एससी सीट है। कांग्रेस एक ही परिवार के दो लोगों को टिकट नहीं देना चाहती इसलिए पिता प्रेमचंद गुड्डू बेटी को टिकट की मांग बंद करने के लिए कह रहे हैं। रीना इस पर सहमत नहीं हैं और वह साफ कर चुकी हैं कि वे सांवेर से ही चुनाव लड़ेंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed