फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palak Muchhal Wedding: आज मिथुन के साथ सात जन्मों के बंधन में बंधेगी पलक, बॉलीवुड की कई हस्तियां होगी शामिल

Sun, 06 Nov 2022 11:26 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Nov 2022 11:26 AM IST
सार

Palak Muchhal Wedding: आज मिथुन के साथ सात जन्मों के बंधन में बंधेगी पलक, बॉलीवुड की कई हस्तियां होगी शामिल

विज्ञापन
Palak Muchhal Wedding Today Singer Palak to Get Married to Mithoon Sharma Know Here Guest and Venue Details
पलक मुच्छल - फोटो : सोशल मीडिया
प्लेबैक सिंगर पलक मुछाल और संगीतकार मिथुन शर्मा का आज सहारा इंटरनेशनल होटल में विवाह होगा। जिसमें 400 से ज्यादा मेहमान जुटेंगे। कई बाॅलीवुड फिल्मी सितारों और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को भी रिसेप्शन में आमंत्रित किया गया है। शादी के लिए इंदौर से कई रिश्तेदार एक दिन पहले ही मुबंई पहुंच गए हैं। पलक ने इंदौर में स्कूली दिनों की कुछ सहेलियों को भी कार्ड दिए हैं।
Palak Muchhal Wedding Today Singer Palak to Get Married to Mithoon Sharma Know Here Guest and Venue Details
हल्दी की रस्म में पलक के दोस्त भी शामिल हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
पलक के हमउम्र दोस्तों ने तीन दिन से मेंहदी, हल्दी और महिला संगीत के कार्यक्रमों को एजॉय किया। जैकी श्राफ, गुजरे जमाने की अभिनेत्री शीबा खान भी विवाह के सभी कार्यक्रमों में शामिल हुई। शनिवार रात को होटल मेरिएट में महिला संगीत में खूब धमााल हुआ। पलक ने भी गीत गाए। रविवार को होने वाले रिसेप्शन की थीम राजस्थानी रखी गई है,जिसमें दाल बाफले परोसे जाएंगे। रविवार को शादी के बाद इंंदौर में भी एक रिसेप्शन दिया जा सकता हैै। इसके लिए एक होटल को बुक किया गया हैै।
 
Palak Muchhal Wedding Today Singer Palak to Get Married to Mithoon Sharma Know Here Guest and Venue Details
पलक के भाई पलाश ने उन्हें हल्दी लगाई। - फोटो : सोशल मीडिया
गुड़िया सहेजने की शौकीन हैं पलक 
पलक इंदौर की हैं और यहां दिल की बीमारी से ग्रस्त बच्चों के इलाज के लिए शो करती थीं। जिस बच्चे का ऑपरेशन होता है, उसके परिजनों से पलक बदले में एक गुडियां लेती थी और अपने कमरे में सजाकर रखती हैं। पलक के कमरे में सैकड़ों गुड़ियां है। इस काम से प्रभावित होकर पलक को अभिनेता सलमान खान ने अपने एक शो में बुलाया था। बाद में सलमान ने अपनी फिल्म 'एक था टायगर' में पलक को एक गीत गाने का मौका दिया था। जो काफी हिट हुआ था। बाद में संगीतकार मिथुन के साथ पलक ने 'आशिकी-2' में कई हिट गीत गाए। पलक और मिथुन 9 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक साथ काम कर रहे है और एक-दूसरे को पसंद भी करते थे। जब दोनों के परिवार को इस बात का पता चला तो वे भी शादी के लिए राजी हो गए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed