फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oscar Awards 2023: कैमरे के लिए स्कूल में जिद करता था आनंद, आज उसकी फिल्म ने ऑस्कर अवार्ड जीता

Tue, 14 Mar 2023 11:15 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 14 Mar 2023 11:15 AM IST
सार

आनंद को छात्र जीवन में भी मिल चुका है अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में विशेष पुरस्कार
 

विज्ञापन
oscar awards 2023 The Elephant Whisperers film anand bansal story
आनंद बंसल - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
भारत के मिले पहले ऑस्कर अवार्ड के लिए चयनित ' द एलिफेंट व्हिस्परर्स ' फिल्म का इंदौर से भी कनेक्शन जुड़ गया है। इस फिल्म के चार सिनेमेटोग्राफर में से एक, आनंद बंसल इंदौर के ही हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा इंदौर में ही हुई है। जैसे ही उनकी फिल्म को ऑस्कर अवार्ड मिलने की सूचना यहां पहुंची, अग्रवाल नगर में रहने वाले उनके परिवार और मनीष नगर में रहने वाले उनके चाचा की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। इस फिल्म को ऑस्कर अवार्ड मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर एवं सूचना मंत्री अनुराग ठाकुर सहित अनेक मंत्रियों एवं फिल्म जगत की हस्तियों ने भी बधाईयां दी हैं। 


आनंद बंसल की आयु मात्र 26 वर्ष है और वे अपने छात्र जीवन में भी, जब मुंबई के व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल इंस्टीटयूट में पढ़ रहे थे, उन्होंने ‘द रूम विथ नो विंडो’फिल्म की सिनेमेटोग्राफी की थी और तब भी उन्हें जार्जिया की राजधानी तिल्बिसी में हुए अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में विशेष पुरस्कार दिया गया था।
 
oscar awards 2023 The Elephant Whisperers film anand bansal story
द एलिफेंट व्हिस्परर्स ' फिल्म - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
ऑस्कर में पुरस्कृत होना अथवा फिल्म केवल नामांकित हो जाना भी फिल्म निर्माताओं का सपना रहता है। ऐसे में पहली फिल्म नामांकित हो जाए तो वह भी सपना साकार होने के समान है । इस वर्ष भारत में बनी तीन फिल्में अलग अलग समूह में नामांकित हुई है। दुनिया भर में बनने वाली असंख्य फिल्मों से एक एक समूह में पांच फिल्में नामांकित होती है, जिसमें से निर्णायक एक फिल्म को सर्वश्रेष्ठ घोषित कर पुरस्कृत करते हैं। कार्तिकी गोंसाल्विस  द्वारा निर्देशित नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री  'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को शार्ट फीचर फिल्म में नामांकित किया गया। निर्देशक की यह पहली फिल्म है जिसे पांच साल तक चार सिनेमैटोग्राफर्स ने शूट किया है, जिनमें से एक इंदौर के आनंद बंसल हैं।

आनंद ने बताया कि यह तमिल लघु वृत्तचित्र, एक अनाथ हाथी रघु की कहानी है, जिसकी मां को बिजली का करंट लग गया और वह भोजन और पानी की तलाश में भटक गया। इस दौरान देखभाल करने वाले बोम्मन और बेली के पास आया, जिन्होंने उसे अपने बच्चे के रूप में पाला। यह एक और अनाथ हाथी बेबी अम्मू की भी कहानी है। यह उस बोम्मन की भी कहानी है, जो केवल हाथियों के बीच ही रह सकता है। यह बेली की भी कहानी है, जिसने अपने पूर्व पति को एक बाघ के कारण खो दिया, उसकी छोटी बेटी की मृत्यु हो चुकी है। ऐसी स्थिति में अनाथ हाथी की देखभाल व उनसे मिलने वाला प्यार उसके जीवन का खालीपन को भरते हैं। यह बोम्मन और बेली की कहानी है जो हाथियों की साझा देखभाल के माध्यम से जीवन साथी बन जाते हैं। यह एक आदिवासी जीवन की कहानी है जहां विधवा पुनर्विवाह को सहजता से लिया जाता है। यह जलवायु परिवर्तन और वन्य जीवन को प्रभावित करने वाले मानव आक्रमण की कहानी भी है। इस फिल्म को पांच साल तक विभिन्न जलवायु एवं हाथियों की उम्र अनुसार बदलते व्यवहार को दृष्टिगत रखते हुए चार सिनेमेटोग्राफर द्वारा लगभग 200 घंटे का शूट किया गया। संपादित कर 40 मिनट की फिल्म तैयार की है।
 
oscar awards 2023 The Elephant Whisperers film anand bansal story
द एलिफेंट व्हिस्परर्स ' फिल्म - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
मम्मी ने कैमरा नहीं दिलाया तो चाचा ने दिए पैसे
आनंद के चाचा महेश बंसल ने बताया- आनंद को पढ़ाई के दौरान ही सिनेमेटोग्राफी पर ही केन्द्रित "गोल्डन आई फेस्टिवल" में विशेष पुरस्कार मिल चुका है। वे शुरू से ही कैमरा प्रेमी रहे हैं। जब वे 9वीं या 10वीं में पढ़ रहे थे, तब अपनी मम्मी से कैमरा खरीदने के लिए पैसा मांगने की जिद करते रहते थे। ऐसे ही एक दिन जब उन्होंने मुझसे यही शिकायत की तो मैंने उसे तुरंत अपने पास से पैसे देकर कैमरा खरीदकर लाने के लिए कहा था। आज जब वह देश के लिए ऑस्कर जीतने वाली टीम का सदस्य बन गया है तो गर्व की अनुभूति हो रही है। लगता है कि आज खुद अपनी पीठ थपथपाने का अवसर मिल रहा है। इस प्रसंग से मुझे फिल्म थ्री इडियटस की याद भी आ रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed