फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Organic Farming: ज्वार, बाजरा के बिस्कुट और सौंफ की शहद, जैविक मेले में है बहुत कुछ खास

Fri, 23 Feb 2024 08:37 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 23 Feb 2024 08:37 PM IST
सार

Organic Farming: ग्रामीण हाट बाजार में तीन दिवसीय जैविक मेला शुरू हुआ। देशभर से किसान अपने प्रोडक्ट्स लेकर आए। नई तकनीकें भी सीख रहे। 
 

विज्ञापन
Organic Farming jaivik mela indore news
मेले में कई फ्लेवर की जैविक शहद देखती युवतियां। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
इंदौर के ग्रामीण हाट बाजार में शुक्रवार से तीन दिवसीय जैविक मेला शुरू हुआ। मेले में देश के कोने कोने से जैविक खेती करने वाले किसान आए हैं। किसान अपने जैविक उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं साथ ही खेती की नई तकनीकें भी सीख रहे हैं। पद्मश्री जनक पलटा और ब्रह्मकुमारी अनिता दीदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


हेल्दी और टेस्टी जैविक प्रोडक्ट्स लाए किसान
मेले में किसान कई तरह के हेल्दी और टेस्टी जैविक प्रोडक्ट्स लाए हैं। यहां पर ज्वार, बाजरा के बिस्कुट, आंवले का जूस, कई तरह के शहद के फ्लेवर और भी बहुत कुछ उपलब्ध है। सभी चीजें किसान खुद अपने हाथों से बनाकर लाए हैं। 
Organic Farming jaivik mela indore news
ज्वार और बाजरा के नमकीन और कुकीज। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खेती से जुड़ रहे युवा
यहां पर बड़ी संख्या में युवा आए हैं जो खेती कर रहे हैं। इनमें कई पढ़े लिखे युवा हैं जिन्होंने उच्च शिक्षा के बाद खेती का काम अपनाया है। खेती को ये नई तकनीकों से जोड़कर बेहतर मुनाफा भी कमा रहे हैं और अन्य युवाओं को भी खेती में आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 

प्राकृतिक तरीके से शहद में दिए चार फ्लेवर
ग्वालियर में जैविक खेती कर रहे युवा बाइसो धाकड़ भी जैविक मेले में आए हैं। उन्होंने शहद में चार तरह के फ्लेवर दिए हैं और सभी फ्लेवर प्राकृतिक तरीके से बनाए गए हैं। वे लीची, अजवाइन, सौंफ और सरसों में शहद तैयार करते हैं। उन्होंने बताया कि जहां पर वे मधुमक्खी पालन करते हैं वहां पर इन चारों फ्लेवर वाले पौधे लगाए जाते हैं। मधुमक्खियां इन्हीं से शहद बनाती हैं जिससे शहद में यह फ्लेवर प्राकृतिक तरीके से आता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed