{"_id":"64ce15f28b4e74757309acc8","slug":"one-thousand-needy-girl-students-were-given-cycles-inner-wheel-club-2023-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर में एक हजार जरूरतमंद छात्राओं को दी गई साइकिल, देशभर की वुमन एन्टरप्रेन्योर्स ने जुटाई राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर में एक हजार जरूरतमंद छात्राओं को दी गई साइकिल, देशभर की वुमन एन्टरप्रेन्योर्स ने जुटाई राशि
इंदौर के सरकारी स्कूलों की एक हजार जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल दी गई। इनर व्हील क्लब्स ऑफ इंडिया की इस पहल के लिए देशभर की वुमन एन्टरप्रेन्योर्स ने सहयोग राशि जुटाई। भारत की बेटी अभियान के तहत की गई इस पहल में अभिनेत्री दिव्या सेठ भी शामिल हुईं। दिव्या सेठ ने कहा कि यदि समाज ही जरूरतमंद बालिकाओं की जिम्मेदारी उठाने लग जाएगा तो फिर हर बालिका को बेहतर भविष्य बनाने से कोई नहीं रोक सकता।
इनर व्हील क्लब्स ऑफ इंडिया की इस तीन दिवसीय मल्टी डिस्ट्रिक्ट रैली का आयोजन चार अगस्त से छह अगस्त तक होटल ग्रांड शेरेटन में हो रहा है। इस कार्यक्रम में पूरे भारत से करीब 700 इनर व्हील सदस्याएं सम्मिलित हुई हैं। इस संस्था की एसोसिएशन प्रेसिडेंट प्रीति गुगनानी हैं। रोटरी मंडल 3040 के पब्लिक इमेज रोटेरियन घनश्याम सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि सुमित्रा महाजन थीं एवं इस अवसर पर रोटरी मंडल 3040 की मंडलाध्यक्ष रो ऋतु ग्रोवर भी उपस्थित थीं।
2 of 2
साइकिल मिलने के बाद खुश छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर को चुनना गर्व की बात
घनश्याम सिंह ने कहा कि आज के कार्यक्रम भारत की बेटी के अंतर्गत इंदौर शहर के विभिन्न सरकारी स्कूलों एवं कॉलेजों की एक हजार छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इन साइकिलों के लिए पूरे देश की इनर व्हील बहनों ने सहयोग राशि दी और इंदौर शहर के लिए गर्व की बात है कि इस नेक काम के लिए हमारी शहर की छात्राओं को चुना। इन छात्राओं का चयन लगभग 20 संस्थाओं के प्राचार्यों से संपर्क कर किया गया जिसमें इंदौर की लालिमा तिवारी एवं डॉ संगीता जैन का विशेष योगदान था। इस कार्यक्रम में सिने कलाकार दिव्या सेठ मुख्य अतिथि थीं। प्रीति गुगनानी, दिव्या सेठ एवं इनर व्हील मंडल 304 की मंडलाध्यक्ष बीना शाह ने फ्लैग ऑफ सेरेमनी कर इन स्कूलों के शिक्षकों की मौजूदगी में ये साइकिलें छात्राओं को प्रदान की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।