फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MPPSC News: मप्र में लापता हुई एमपी पीएससी, नाराज अभ्यर्थियों ने चिपकाए पोस्टर, युवाओं की अपील- नोटा को दें वोट

Thu, 30 Jun 2022 05:27 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 30 Jun 2022 05:27 PM IST
सार

इंदौर में एमपीपीएससी लापता के पोस्टर लगे हैं। ये पोस्टर नाराज अभ्यर्थियों ने चिपकाए हैं। इतना ही नहीं युवाओं ने चुनाव को लेकर भी लोगों से अपील की है कि वे नोटा पर वोट करें। आरोप लगाया कि चार वर्षों से पीएससी ने राज्य सेवा में नियुक्तियां नहीं दी है। 

विज्ञापन
MPPSC News: MP PSC missing in MP, angry candidates pasted posters, appeal to youth - vote for NOTA
इस तरह लगाए गए हैं लापता के पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
राज्य सेवा परीक्षा 2019 (एमपीपीएससी) में हो रही देरी से परेशान युवाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। एक दिन पहले नोटा के समर्थन में अभियान छेड़ने वाले अभ्यर्थियों ने गुरुवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर एमपीपीएससी-2019 लापता के पोस्टर लगा दिए हैं। इस बीच ये युवा शहर में लोगों के बीच जाकर नोटा पर वोट करने की अपील भी कर रहे हैं। 
MPPSC News: MP PSC missing in MP, angry candidates pasted posters, appeal to youth - vote for NOTA
नोटा पर वोट देने की अपील करते हुए युवा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा लगातार आरक्षण विवाद के चक्कर में उलझ रही है। राज्य सेवा 2019 के तो दो दौर संपन्न हो चुके हैं। अप्रैल में ही इंटरव्यू का आखिरी दौर आयोजित कर चयनित अभ्यर्थियों को जून-जुलाई में पदस्थापना दी जाना थी। इसके उलट ओबीसी आरक्षण पर सरकार की नीति के खिलाफ न्यायालय से आए निर्णय के बाद पूरी प्रक्रिया ही रोक दी गई। बीते दिनों अभ्यर्थियों ने भोपाल में सरकार से लेकर इंदौर में पीएससी मुख्यालय पर भी धरना प्रदर्शन और ज्ञापन दिए। अभ्यर्थियों के अनुसार कोर्ट ने कहा है कि 2015 की आरक्षण नीति के हिसाब से परीक्षा आयोजित की जा सकती है। फिर भी पीएससी न तो इस पर स्थिति साफ कर रहा है न ही प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है। आयोग और सरकार खामोश बैठे हैं क्योंकि वे न तो मुद्दा सुलझाना चाहते हैं न ही युवाओं को रोजगार देना चाहते हैं। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि चार वर्षों से पीएससी ने राज्य सेवा में नियुक्तियां नहीं दी है। गुरुवार को अभ्यर्थियों ने तड़के से विरोध शुरू कर दिया। शहर के बगीचों में घूमने आए लोगों से मिलकर पीएससी और सरकार की सुस्ती के खिलाफ नोटा पर वोट करने की अपील की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed