{"_id":"65ec90a2f92ee4fbe6005bc1","slug":"mp-politics-sanjay-shukla-vishal-patel-2024-03-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore News: भाई को गले लगाया, भाजपा कार्यालय की चौखट के पांव पड़े, नए रंग में दिखे कांग्रेस के पूर्व विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: भाई को गले लगाया, भाजपा कार्यालय की चौखट के पांव पड़े, नए रंग में दिखे कांग्रेस के पूर्व विधायक
कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। सुबह भोपाल में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद दोनों शाम को भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां पर दोनों ने पत्रकारों से चर्चा की। दोनों ने कहा कि वह लंबे समय से कांग्रेस को छोड़ भाजपा में आना चाहते थे क्योंकि वहां पर नेताओं को वह सम्मान नहीं मिलता जिसके वे हकदार होते हैं।
2 of 5
भाजपा कार्यालय में घुसते ही दोनों ने खूब ठहाके लगाए।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
भाजपा कार्यालय में घुसते ही संजय शुक्ला और विशाल पटेल ने चौखट के पांव पड़े। इसके बाद दोनों ने खूब ठहाके लगाए। गेट पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला डालकर दोनों का स्वागत किया। गेट पर ही कार्यकर्ताओं ने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी के लिए नारे लगाए।
3 of 5
फूल माला डालकर दोनों का स्वागत किया गया।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
भाजपा कार्यालय में जाकर शुक्ला और पटेल भाजपा कार्यकर्ताओं से गले मिले। सभी ने शुक्ला और पटेल को भाजपा में शामिल होने की बधाई दी। गेट पर दोनों के स्वागत के लिए ढोल भी बुलवाए गए थे। इस दौरान खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न भी मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शहर अध्यक्ष रणदीवे को गले लगाते शुक्ला।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
शहर अध्यक्ष गौरव रणदीवे ने कार्यालय के अंदर आते ही शुक्ला और पटेल को गले लगा लिया। इसके बाद दोनों ने पत्रकारों से चर्चा की। दोनों ने कहा कि वे भाजपा से जुड़कर इंदौर की जनता की सेवा और भी अच्छे से कर पाएंगे। अब वे जनता के लिए जो भी काम करना चाहते हैं वह सभी काम कर पाएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
भाई गोलू शुक्ला और संजय शुक्ला।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
संजय शुक्ला ने भाई गोलू शुक्ला को गले लगाया और कहा कि इसने मुझे भाजपा में जुड़ने के लिए प्रेरित किया। गोलू ने कई बार प्रयास किया कि मैं भाजपा में आ जाऊं। संजय ने कहा कि गोलू से मैं जब भी मिलता था वह यही कहता था कि मुझे भाजपा में आ जाना चाहिए। इसी की वजह से मैं आज भाजपा में हूं। संजय ने कहा कि भाजपा वह पार्टी है जहां एक कार्यकर्ता को भी सम्मान मिलता है जबकि कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं को भी सम्मान नहीं मिलता।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।