{"_id":"65256ea8b84ca7c3570e0674","slug":"mp-election-2023-rahul-gandhi-priyanka-gandhi-sumer-singh-2023-10-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: प्रियंका और राहुल गांधी क्यों जाते हैं आदिवासियों के बीच, भाजपा सांसद ने बताई बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: प्रियंका और राहुल गांधी क्यों जाते हैं आदिवासियों के बीच, भाजपा सांसद ने बताई बड़ी वजह
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 10 Oct 2023 09:04 PM IST
सार
राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रवक्ता सुमेर सिंह सोलंकी ने MP election 2023 की तैयारियों के बीच कांग्रेस पर हमला किया, उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लिए भी कई बातें कही।
विज्ञापन
1 of 2
आदिवासियों के बीच राहुल और प्रियंका गांधी।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
राहुल गांधी मध्य प्रदेश के शहडोल में आकर हमारे आदिवासी भाई बहनों के बीच झूठा भ्रम फैला रहे हैं। आदिवासी, जनजाति, वनवासी शब्दों में विभेद करके भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। मेरी उनको सलाह है की वह प्राथमिक रूप से आदिवासी संस्कृति, खान पान को देख लेते, समझ लेते तो राहुल गांधी शब्दों का भ्रम नहीं फैलाते। यह बात राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रवक्ता सुमेर सिंह सोलंकी ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
MP election 2023 की तैयारियों के बीच उन्होंने कहा कि कांग्रेसी 60 साल तक अपनी झूठी योजनाएं गिनाकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं लेकिन अब हमारे भाई बहन समझ चुके हैं। बीजेपी की सरकार ने शहडोल की धरती से महामहिम राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू द्वारा पैसा एक्ट लागू किया था, पक्के मकान हों या सड़कें आयुष्मान योजना का सबसे ज्यादा लाभ आदिवासी जनजाति को मिला है।
2 of 2
सुमेर सिंह सोलंकी।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
अपने प्रचार के लिए आदिवासियों के बीच जाते हैं राहुल और प्रियंका
सोलंकी ने कहा कि राहुल गांधी की आदिवासी जनजाति को लेकर ज्ञानवृद्धि की बहुत ही आवश्यकता है। कांग्रेस और राहुल गांधी जनजाति समुदाय को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती है। कांग्रेस की सरकार ने जो जनजाति समुदाय का शोषण किया है वह हमारे जनजाति भाई बहनों को समझ आ चुका है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी की सरकार ने महापुरुषों के स्मारकों का निर्माण करवाया है। जल, जंगल, जमीन का अधिकार दिलाने का कार्य किया है। कांग्रेस का कार्य रहा है जनता को भटकाव की ओर ले जाना और भ्रमित करना और फूट डालना। कांग्रेस की यही विचार और संस्कृति रही है।
सोलंकी ने कहा कि 2018 में कई ऐसी घोषणाएं की गई, जैसे आदिवासी जनजातियों का कर्जा माफ करना। कोई भी घोषणा पूरी नहीं की कांग्रेस सरकार ने। कांग्रेस सिर्फ झूठ फैलाती है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या हुआ आपके वचनों का क्या हुआ आपके वादों का। प्रियंका और राहुल गांधी झोपड़ियों में जाकर फोटो खिंचवाते हैं और विज्ञापन की तरह इस्तेमाल करते हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीवंत प्रमाण हैं। उन्होंने आदिवासी जनजातियों को पक्के मकान बनाकर दिए हैं। मालवा निमाड़ की आदिवासी सीटों को लेकर उन्होंने कहा कि हम सबका साथ, सबका विकास करते हुए इस बार आदिवासी भाई बहनों के सहयोग से सभी सीटों पर जीत हासिल करेंगे। महिला सशक्तिकरण को लेकर कहा कि एक करोड़ 33 लाख बहनों को लाड़ली बहना योजना की राशि भाजपा सरकार दे रही है, यही हमारी सरकार की उपलब्धि है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।