{"_id":"63d7de73636d5d3dc46f43b0","slug":"khelo-india-youth-games-2023-indore-2023-01-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore News: देशभर से आए खिलाड़ी बोले इंदौर को देखकर डबल हो गई एनर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: देशभर से आए खिलाड़ी बोले इंदौर को देखकर डबल हो गई एनर्जी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 30 Jan 2023 08:42 PM IST
सार
पहले दिन खिलाडिय़ों ने टेबल टेनिस में बिखेरी चमक, 4 मैदानों पर हो रही 6 खेलों की प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
1 of 3
4 मैदानों पर हो रही 6 खेलों की प्रतियोगिताएं
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंदौर शहर न सिर्फ स्वच्छता में बल्कि हर क्षेत्र में नए मुकाम स्थापित करता जा रहा है। शहर में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया कार्यक्रम के लिए देशभर के खिलाड़ी यहां पहुंचे हैं। पहली बार इंदौर आए खिलाडिय़ों ने कहा कि स्पोट्र्स में एनर्जी लेवल ही आपकी जीत तय करता है और इंदौर को देखकर ही हमारा एनर्जी लेवल दोगुना हो गया। यूपी टीम के कोच अरविंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि वे पूरे उत्तर प्रदेश से चयनित खिलाडिय़ों को लेकर इंदौर आए हैं। उनके खिलाड़ी इस बात से बेहद उत्साहित हैं कि उन्हें इंदौर आने का मौका मिला है जो शहर दुनियाभर में स्वच्छता के लिए मिसाल बन चुका है।
इससे पहले इंदौर में आज खेलो इंडिया का भव्य शुभारंभ हुआ। इंदौर में पहली बार हो रहे राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में 4 मैदानों पर 6 खेलों की प्रतियोगिताएं हो रही हैं। इन प्रतियोगिताओं में भविष्य के लगभग 900 से अधिक खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभाएं दिखा रहे हैं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, इंदौर विकास विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक राजेश सोनकर, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल सहित विश्वामित्र, अर्जुन तथा विक्रम अवार्ड से सम्मानित खेल विभूतियां विशेष रूप से मौजूद थी। कार्यक्रम में विश्वामित्र अवार्ड, अर्जुन अवार्ड तथा विक्रम अवार्ड से सम्मानित इंदौर की विभूतियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भोपाल से प्रसारित खेलों इंडिया यूथ गेम्स के राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
2 of 3
4 मैदानों पर हो रही 6 खेलों की प्रतियोगिताएं
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों और संस्थाओं बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इनमें मुख्य रूप से एमराल्ड हाइट्स के विद्यार्थियों ने मिले सुर मेरा तुम्हारा, पधारो म्हारो देश, खेलो इंडिया, नाद ग्रुप के कलाकारों ने गणपति वंदना, नाद नमन ग्रुप के कलाकारों ने दिल धडक़ा दो के गीत पर आकर्षक और रंगारंग नृत्य के कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
3 of 3
4 मैदानों पर हो रही 6 खेलों की प्रतियोगिताएं
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में चार मैदानों पर 6 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। इंदौर में आज से टेबल टेनिस की प्रतियोगिता अभय प्रशाल में प्रारंभ हुई। टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं तीन फरवरी तक चलेंगी। इसी तरह 31 जनवरी से 04 फरवरी तक बॉस्केटबाल कॉम्पलेक्स में बॉस्केटबाल की, 01 फरवरी से 10 फरवरी तक एमरॉल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में फुटबॉल (पुरुष), 05 फरवरी से 09 फरवरी तक अभय प्रशाल में कबड्डी की, 06 फरवरी से 10 फरवरी तक इंदौर टेनिस क्लब में लॉन टेनिस की तथा 06 फरवरी से 09 फरवरी तक बॉस्केटबाल कॉम्पलेक्स में वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं होंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।