{"_id":"65c4db5be0ec905bea05844f","slug":"investment-tips-indore-news-2024-02-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Investment Tips: इंदौर में आसमान छू रहा निवेश का बाजार, एक साल में दो लाख 80 हजार SIP बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Investment Tips: इंदौर में आसमान छू रहा निवेश का बाजार, एक साल में दो लाख 80 हजार SIP बढ़ीं
Thu, 08 Feb 2024 07:17 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 08 Feb 2024 07:17 PM IST
सार
देश के जाने माने निवेश सलाहकार इंदौर पहुंचे, बदलते बाजारों के बीच निवेश के फायदों पर चर्चा की, Investment Tips के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
इंदौर में निवेश की जानकारी देते विशेषज्ञ।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर में पिछले एक साल के अंदर दो लाख 80 हजार एसआईपी बढ़ी हैं। इसके साथ इंदौर में कुल 7 लाख 75 हजार एक्टिव एसआईपी हो चुकी हैं। इसी तरह म्यूचुअल फंड में भी निवेश तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब लोगों को निवेश का मतलब समझाना नहीं पड़ता। अपनी पहली तनख्वाह आते ही वह निवेश के लिए सही जगह तलाश लेते हैं। यह बातें इंदौर में हुए निवेश कार्यक्रमों के दौरान कहीं गईं। कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के सेल्स मार्केटिंग एंड डिजिटल बिजनस के नेशनल हेड मनीष मेहता और बजाज फिनसर्व एसेट मैनेजमेंट के सीआईओ, निमेश चंदन अलग अलग निवेश कार्यक्रमों के सिलसिले में इंदौर आए। अमर उजाला से बातचीत में दोनों ने बताया कि निवेश के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। सभी आंकड़े इसी ओर स्पष्ट संकेत कर रहे हैं। दोनों ने कहा कि इंदौर जैसे शहरों में निवेश करने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।
इंदौर आए निवेश बाजार के विशेषज्ञ।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
लोगों को मिले निवेश से जुड़े सामान्य प्रश्नों के उत्तर
1. कब निवेश शुरू करना चाहिए
उ. जितना जल्द हो सके निवेश शुरू कर सकते हैं। पहली तनख्वाह से निवेश करेंगे तो ज्यादा फायदा होगा।
2. कितने रुपए से निवेश शुरू कर सकते हैं
उ. 500 रुपए से भी म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू कर सकते हैं।
3. बाजार में कितना जोखिम है
उ. यदि आप लंबी अवधि के लिए निवेश करते हैं जोखिम की संभावना कम रहती है।
4. एफडी या म्यूचुअल फंड में से क्या बेहतर है
उ. दोनों का अपना महत्व है, दोनों के अपने अलग अलग तरह के फायदे हैं।
5. जब बाजार गिरता है तब निवेश करना कितना फायदेमंद है
उ. यह एक भ्रांति है। निवेश के लिए लंबा समय लेना चाहिए। बाजार गिरता उठता रहता है। लंबे समय में ही फायदा अच्छा मिलने की संभावना रहती है।