{"_id":"640200480e159f5bb3091827","slug":"indore-sthapna-diwas-foundation-day-celebration-2023-03-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore News: गादी पूजन के साथ मना इंदौर का 307 वां स्थापना दिवस समारोह, शाही इतिहास से रूबरू हुए स्टूडेंट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: गादी पूजन के साथ मना इंदौर का 307 वां स्थापना दिवस समारोह, शाही इतिहास से रूबरू हुए स्टूडेंट्स
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 03 Mar 2023 07:42 PM IST
सार
इंदौर का जन्मोत्सव मनाया, दो दिवसीय इंदौर स्थापना दिवस समारोह की हुई शुरूआत
विज्ञापन
1 of 2
इंदौर स्थापना दिवस समारोह
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज शहर का विकास जिस निरंतर गति से हो रहा है। उसकी परिकल्पना सालों पहले राव राजा राव नंदलाल मण्डलोई द्वारा ही की गई थी। उन्होंने मुगलों और अंग्रेजों से यहां के व्यापारियों को कर मुक्त कराया था। इसके पीछे उनकी दूर दृष्टि यह थी कि शहर का व्यापारी अगर कर मुक्त होगा तो शहर का न सिर्फ विकास होगा बल्कि यहां की जनता भी समृद्ध व खुशहाली का जीवन यापन कर सकेगी। आज का इंदौर राव राजा राव नंदलाल मण्डलोई की परिकल्पना को साकार कर रहा है। आज व्यापारिक दृष्टि कोण से शहर का व्यापार तो नंबर वन पर है ही साथ ही यहां की जनता को अब मेट्रो पोलिटीयन सिटी की श्रेणी में शुमार होने का गौरव भी प्राप्त होने वाला है। उक्त विचार युवराज वरदराज मण्डलोई (जमींदार) ने इंदौर स्थापना दिवस समारोह समिति द्वारा आयोजित 307 वा इंदौर स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जनमानस को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि जिस प्रकार शहर की जनता ने इंदौर शहर को स्वच्छता में नंबर वन का स्थान दिलाया है उसी प्रकार हमें स्वास्थ्य और यातायात में भी अगर नंबर वन बनना है तो हम सभी को इस दिशा में सार्थक प्रयास करना होंगे। तभी हमारा इन्दौर शहर स्वास्थ्य और यातायात में भी नंबर वन बन सकेगा। दो दिवसीय 307 वां इंदौर स्थापना दिवस महोत्सव के दौरान बड़ा रावला परिसर में आतिशबाजी के साथ ही पूरे महल को आकर्षक फूलों से सजाया गया था। इंदौर स्थापना दिवस समारोह समिति की रानी साहिबा माधवी मंडलोई जमींदार ने बताया कि दो दिवसीय 307 वां इन्दौर स्थापना दिवस समारोह की शुरूआत शुक्रवार को दौलतगंज स्थित छत्रीयों व बड़ा रावला परिसर में विद्वान पंडि़तों के साथ वैदिक मंत्रोउच्चार के बीच गादी पूजन के साथ की गई। वहीं शाम 4 बजे पीएचडी स्टूडेंट्स, टूरिज्म, सोशल वर्क के साथ ही स्कूली बच्चों को हेरिटेज वॉक करवाई गई। जिसमें सभी को बड़ा रावला की इमारतों, राजा-महाराज, उनकी वस्तुओं व उनके इतिहास से रूबरू करवाया गया। स्टूडेंट्स ने न सिर्फ इन्दौर के इतिहास से रूबरू हुए बल्कि उन्होंने कई सवालों से अपनी जिज्ञासाओं को भी शांत किया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में राजेश पाठक, प्रवीण जोशी, रंजना मण्डलोई, वसुंधरा पंडि़त, माधवी जोशी, हेमेंद्र पाठक, माया पुराणिक, ज्योति मण्डलोई, श्रिया मण्डलोई सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कई गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए थे।
2 of 2
इंदौर स्थापना दिवस समारोह
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
आज होगा विभूतियों का होगा सम्मान
शनिवार 4 मार्च को शाम 7 बजे विभूतियों का सम्मान समारोह आयोजित होगा। जिसमें मुख्य अतिथि सासंद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं मनोज द्विवेदी विशेष रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम में धार्मिक, सामाजिक, प्रशासनिक, चिकित्सा, शासन-प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को शाल-श्रीफल व मेमोटों भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में डॉ. ऊषा श्रीवास्तव (चिकित्सा), पूजा पाठक (समाजसेवा), सतीश पटेल (टीआई पंढरीनाथ), जगदीश खत्री (दौलतगंज छत्रियों से अवैध अतिक्रमण हटवाने में सहयोग), राजेश पाठक ( निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग) को सम्मानित किया जाएगा।
ख्याति प्राप्त कवि होंगे शामिल
शनिवार रात्रि 8 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कवि सम्मेलन में देश के जाने-माने कवि शामिल होंगे। इन कवियों में जगदीश सोलंकी गीतकार (कोटा राजस्थान), डॉ. कमलेश शर्मा गीतकार ( इटवा, उ.प्र.), प्रख्यात मिश्रा वीर रस (लखनऊ उप्र), रजनीसिंह अवनी श्रृंगार रस (दिल्ली), अर्जुन अल्हड़ हास्य रस (राजस्थान), दीपिका माही (उदयपुर राजस्थान), कमलेश दवे सहज (नागदा म.प्र.) जैसे ख्याति प्राप्त कवि शामिल होकर शहर की जनता को अपनी कविताओं से गुदगुदाएंगे। वहीं कवि सम्मेलन के सूत्रधार एवं कार्यक्रम अध्यक्ष राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।