{"_id":"66c978423df6a61c5109aeb4","slug":"indore-rain-barish-weather-update-imd-mausam-forecast-news-update-2024-08-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore Weather: देश के सबसे साफ शहर का तूफानी बारिश में ऐसा हाल, घुटनों तक भर गया पानी, सड़कों पर लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Weather: देश के सबसे साफ शहर का तूफानी बारिश में ऐसा हाल, घुटनों तक भर गया पानी, सड़कों पर लगा लंबा जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 24 Aug 2024 06:22 PM IST
सार
इंदौर में एक दिन की बारिश ने पूरे शहर को अस्त व्यस्त कर दिया, नगर निगम और प्रशासन की व्यवस्था की पोल भी खुल गई। पूरा शहर घंटों रेंगता रहा, घरों में घुसा पानी निकालता रहा।
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में शुक्रवार को तूफानी बारिश हुई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। 24 घंटों में 3 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जो इस सीजन की सबसे अधिक बारिश है। तेज बारिश के कारण शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए, सड़कें बंद हो गईं और यातायात बाधित हुआ। कई पेड़ भी गिर गए। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है।
2 of 4
इस तरह सड़क पर भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
गुरुवार रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश शुक्रवार को तूफानी बारिश में बदल गई। रात 9 बजे तक तेज बारिश होती रही। सड़कों पर लबालब पानी भरने से सारा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दो स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाएं हुई। बारिश से शहर के अधिकांश चौराहों और सड़कें जो घुटने तक डूबी थी उनमें भरा पानी बारिश थमने के बाद रातभर में खत्म हो गया। इनमें विजय नगर, पलासिया, बंगाली चौराहा, खजराना, नेहरू नगर, मालवा मिल, हुकुमचंद घंटाघर, धार रोड, बीआरटीएस विजय नगर के हालात सबसे खराब थे। निचली बस्तियों में पानी भरे रहने की कोई सूचना नहीं है।
3 of 4
सड़क पर भरे बारिश के पानी से होकर साइकिल लेकर निकलता युवक।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
गुरुवार को दिन का तापमान 32.4 (+4) डिग्री और रात का तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। शुक्रवार को तेज बारिश के चलते तापमान में तेजी से गिरावट आई। दिन का तापमान 5 डिग्री लुढ़ककर 27.3 (-1) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात का पारे में हल्की गिरावट आई है और 22.2 (0) डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को दिनभर में 12.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। शुक्रवार को 146.4 मिमी (करीब 6 इंच) बारिश हुई। अभी सीजन की 26.5 इंच बारिश हुई है जबकि पिछले साल इस दौरान 25.5 इंच बारिश हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जाम के कारण परेशान हुए लोग।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) की वजह से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। अरब सागर से एक्टिव लो प्रेशर एरिया का असर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में ज्यादा रहेगा। इस कारण इंदौर और अन्य हिस्सों में ज्यादा असर रहेगा। 25-27 अगस्त तक स्ट्रॉन्ग सिस्टम की एक्टिविटी रहेगी। तेज बारिश से शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए। सड़कें बंद हो गईं और यातायात बाधित हुआ। कई पेड़ भी गिर गए। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।