फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

G20 Summit Indore: कौतुहल भरी नजरों से 'जलेबा' और गुलाब जामुन देखती रहीं विदेशी युवतियां

Mon, 13 Feb 2023 09:55 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 13 Feb 2023 09:55 AM IST
सार

इंदौर में शुरू हुए जी 20 सम्मेलन में दुनियाभर के विदेशी नागरिक पहुंच रहे हैं, यहां की चीजें उनके लिए आकर्षण का केंद्र बन रही हैं
 

विज्ञापन
g20 summit indore nri visit rajbada 56 dukan khajrana ganesh mandir
प्रसिद्ध सराफा बाजार - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में हो रही जी 20 की पहली बैठक आज से शुरू हो रही है। इसमें कृषि क्षेत्र पर चर्चा होगी। इसके लिए दुनियाभर के विदेशी नागरिक इंदौर पहुंचे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि मीटिंग के साथ ही वे इंदौर और भारत के सभी पहलुओं से भी परिचित हों। इसी वजह से यहां पर उन्हें पर्यटन, धार्मिक केंद्रों और अन्य जगहों पर ले जाया जा रहा है। इन सभी जगहों पर जाकर इनका रोमांच भी देखते ही बनता है। 


क्या होता है जलेबा
जलेबा बड़ी जलेबी को बोलते हैं। यह शुद्ध घी में बनती है और मिठास से भरपूर रहती है। यह मैदे के रोल होता है जिसे घी में सेकने के बाद मीठी चासनी में डुबा दिया जाता है। इंदौर के सराफा बाजार में देर रात तक लोगों को गर्म गर्म जलेबा का स्वाद मिलता है। 

g20 summit indore nri visit rajbada 56 dukan khajrana ganesh mandir
शहर भ्रमण - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में विदेशी नागरिकों को शहर भ्रमण कराया जा रहा है। इसके तहत इन्हें राजबाड़ा, 56 दुकान, खजराना मंदिर समेत तमाम पर्यटन स्थलों पर ले जाया जा रहा है। 
g20 summit indore nri visit rajbada 56 dukan khajrana ganesh mandir
G20 INDORE - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
शहर के प्रसिद्ध सराफा बाजार मेें पहुंचने के बाद विदेशी युवतियां यहां के खानपान की तस्वीरें खींचती रहीं। उन्होंने जलेबा यानी की बड़ी जलेबी, गुलाब जामुन, गाजर का हलवा समेत कई तरह के व्यंजन टेस्ट किए। विदेशी अतिथि इंदौर के प्रसिद्ध मंदिरों में भी जा रहे हैं। प्रशासन ने उनके घूमने का पूरा बंदोबस्त किया है। इसके तहत वे शहर का धार्मिक और सांस्कृति महत्व भी समझ रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed