{"_id":"640195cf257e19409a0acfa6","slug":"depalpur-24-avtar-mandir-indore-vishnu-lakshmi-temple-2023-03-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"24 अवतार मंदिर: देश का पहला देवालय जहां विराट स्वरूप में स्थापित की जा रहीं प्रतिमाएं, पांच किलो सोना भी लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 अवतार मंदिर: देश का पहला देवालय जहां विराट स्वरूप में स्थापित की जा रहीं प्रतिमाएं, पांच किलो सोना भी लगेगा
Fri, 03 Mar 2023 12:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:08 PM IST
विज्ञापन
देपालपुर में स्थित मंदिर
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
राइड्स ऑफ राइडर्स ने इंदौर के पास देपालपुर में स्थित 24 अवतार मंदिर की राइड की। यह मंदिर इंदौर से 45 किमी की दूरी पर स्थित है। अपनी भव्यता और सुंदरता के लिए लोकप्रिय इस मंदिर को देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं।
देपालपुर में स्थित यह मंदिर
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
मंदिर का 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। 30 बीघा जमीन पर बनने वाले इन मंदिरों में मुख्य मंदिर विष्णु-लक्ष्मी का है जो सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर बन रहा है। इस मंदिर की ऊंचाई 121 फीट है। यहां पर सवा नौ फीट लंबी और सवा सात फीट ऊंची भगवान विष्णु-लक्ष्मी की मूर्ति प्रतिष्ठित की जाएगी। बाकि अन्य मंदिरों की ऊंचाई 52-52 फीट है। मुख्य मंदिर के शिखर पर सवा छह फीट का कलश और बाकि मंदिर पर सवा तीन-तीन फीट के कलश स्थापित किए जाएंगे। यहां 28 अप्रैल से 10 मई तक प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। साथ ही 100 कुंडीय विष्णु महायज्ञ भी होगा। मंदिर के दूसरे चरण में 11 रुद्र अवतार और मां के 9 अवतारों का मंदिर भी बनेगा। विष्णु-लक्ष्मी मंदिर में नहीं किया लोहे का उपयोग। भगवान विष्णु-लक्ष्मी का मुख्य मंदिर आठ लाख ईंटों से बना है। इसमें कहीं भी लोहे का उपयोग नहीं किया गया है। इसकी डिजाइन सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर की गई है।
देपालपुर में स्थित यह मंदिर
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खास बातें
- 30 बीघा जमीन पर शहर से 45 किमी दूर हो रहा निर्माण
- 121 फीट ऊंचाई मुख्य विष्णु-लक्ष्मी मंदिर की
- 2015 नवंबर से चल रहा है काम
- 1968-69 में देपालपुर में गुरुदेव जयकरणदास भक्तमाली परमहंस ने विष्णु महायज्ञ करवाया था। उस समय इस मंदिर की नींव रखी गई थी।
- 30 बीघा जमीन पर शहर से 45 किमी दूर हो रहा निर्माण
- 121 फीट ऊंचाई मुख्य विष्णु-लक्ष्मी मंदिर की
- 2015 नवंबर से चल रहा है काम
- 1968-69 में देपालपुर में गुरुदेव जयकरणदास भक्तमाली परमहंस ने विष्णु महायज्ञ करवाया था। उस समय इस मंदिर की नींव रखी गई थी।
