पीएम मोदी स्वदेशी सामान को हमेशा प्रमोट करते हैं और हर मंच से स्वदेशी चीजों को खरीदने के लिए अपील भी करते हैं। इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन में भी यही दृश्य देखने को मिला। इंदौर की एकता मेहता पीएम मोदी को हमेशा गोबर से बनी चीजें और सामान भेजती हैं। उनके सामान और इनोवेशन के लिए उन्हें पीएम मोदी के कार्यालय PMO से भी तारीफ मिल चुकी है।
कई हस्तियों की कलाकृतियों को बनाया
इंदौर में चल रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन में भी उन्होंने पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई प्रमुख लोगों की कलाकृतियों को बनाया है। उनकी इस कला को लोग यहां पर बहुत सराह रहे हैं।
2 of 3
उनके सामान और इनोवेशन के लिए उन्हें पीएम मोदी के कार्यालय PMO से भी तारीफ मिल चुकी है।
- फोटो : amar ujala
मोदी ने सराही इंदौर की कला
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए इंदौर में हस्तकला प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इंदौर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान इंदौर के कलाकारों की तारीफ की।
फाइन आर्ट की पढ़ाई की
एकता ने फाइन आर्ट की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने गोबर की कलात्मक चीजें बनाना शुरू कर दिया। अब वे 10 महिलाओं को यह काम सिखा कर उन्हें अपने साथ रोजगार दे रही हैं।
3 of 3
पीएम मोदी ने की इंदौर की कला की तारीफ
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी को हर साल भेजती हैं राखी
एकता ने बताया कि वे हर साल पीएम मोदी को गोबर से बनी राखी और कलात्मक चीजें भेजती हैं। पीएम मोदी ने हमेशा स्वदेशी चीजों को प्रमोट किया है इसीलिए वे उन्हें अपनी टीम का बना हर सामान भेजती हैं।