बागेश्वरधाम सरकार पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने इंदौर के मां कनकेश्वरी मैदान में दिव्य दरबार लगाया। सात दिवसीय भागवत के दौरान लगे उनके दिव्य दरबार में एक लाख से अधिक लोग पहुंचे। उन्होंने कई भक्तों की परेशानियों को दूर करने के लिए उन्हें कई उपाय बताए।
छात्र को कहा सरकारी नौकरी लगेगी
सबसे पहले अजय नामक युवक की अर्जी पर सुनवाई हुई। बागेश्वर धाम ने छात्र अजय से कहा कि आपकी सिविल सर्विसेज के 100 प्रतिशत योग हैं लेकिन आप अभी प्रेम के चक्कर से बचकर रहें। अजय का सवाल था कि गुरु जी आप मेरे सपने में आते हैं मैं नौकरी चाहता हूं, धर्म विरोधी लोगों की टटरी बांधे, पंडित शास्त्री ने समाधान लिखकर कहा कि जल्द ही नौकरी लगेगी, सनातन के लिए हमेशा कार्य करते रहे।
2 of 3
लाइलाज बीमारी ठीक करने का आश्वसन दिया।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
लाइलाज बीमारी ठीक करने का आश्वासन दिया
दिव्य दरबार में पं. शास्त्री ने एक महिला को बुलाया जिसके पैरों में तकलीफ थी। शास्त्री ने उसे चलने को कहा तो उसने चलने का प्रयास किया और थोड़ चल सकी। इसके बाद शास्त्री ने कहा कि हम मंत्र चिकित्सा से इसे ठीक करेंगे, तुम्हारे पैरों की नसों की सिकुड़न है, यह लाइलाज है, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे। महिला को भभूति दी और कहा कि इससे रोज तुम्हें मालिश करना है। आज से तुम्हें किसी सहारे की जरूरत नहीं है।
3 of 3
युवती को करियर के लिए मार्गदर्शन दिया।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
युवती को करियर की जानकारी दी
पं. शास्त्री ने दरबार में एक युवती को बुलाया, युवती ने करियर और माताजी को लेकर सवाल पूछा। उन्होंने युवती को बताया की आपके जीवन में क्लेश है, निजी करियर को लेकर मन भी विचलित है। माताजी का ऑपरेशन भी नहीं हो रहा है इसका भी आपको तनाव है। पं. शास्त्री ने युवती को भी उपाय बताए।