फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: धार के ग्राम धमाना में 200 से अधिक लोगों को फूड पॉइजनिंग, दाल-बाफले खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

Wed, 03 May 2023 10:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 03 May 2023 10:01 PM IST
सार

शादी में करीब 1200 लोगों के लिए भोजन बनाया गया था। भोजन करने के दो घंटे बाद लोगों में उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। अस्पताल में मरीजों को लाए जाने पर यहां अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन
In Dhar's village Dhamana, more than 200 people got food poisoning
धार में फूड पॉइजनिंग से लोगों की तबीयत बिगड़ गई। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के धार जिले में बदनावर तहसील के ग्राम धमाना में बुधवार दोपहर शादी समारोह में भोजन करने के बाद 200 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। शादी में करीब 1200 लोगों के लिए भोजन बनाया गया था। भोजन करने के दो घंटे बाद लोगों में उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। अस्पताल में मरीजों को लाए जाने पर यहां अफरा-तफरी मच गई। जगह नहीं होने पर बरामदे व अस्पताल परिसर में जहां जगह मिली, वहां मरीजों का उपचार किया गया। मरीजों के आने का सिलसिला शाम तक चलता रहा। वहीं करीब 25 लोगों को रतलाम के मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया जो बरात में आए थे। 

 
In Dhar's village Dhamana, more than 200 people got food poisoning
फूड पॉइजनिंग से बीमार लोगों को जहां जगह मिली, वहां इलाज किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार ग्राम धमाना में कालूसिंह मोगिया के बेटे अर्जुन एवं डूंगरसिंह की लड़की रचना की शादी थी। रचना की बरात रतलाम जिले के सैलाना से आई थी, जबकि अर्जुन की बरात ग्राम कल्याणपुरा जाने वाली थी। इसके पहले दोनों ने ही सामूहिक रूप से गांव में सहभोज का आयोजन किया था। इसमें करीब 1200 लोगों के लिए दाल, बाफले, लडडू, रायता बनवाया था। सुबह 11 बजे से लोगो ने भोजन शुरू किया। इसमें धमाना समेत आसपास के गांव के लोग भी आए थे। भोजन के लगभग दो घंटे बाद उल्टी-दस्त और घबराहट की शिकायत होने लगी। धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ती गई। कुछ लोग पहले काछीबड़ौदा गए तथा बाद में यहां एबुलेंस के अलावा निजी साधनों से सिविल हॉस्पिटल लाया गया। 

हड़ताल छोड़ डॉक्टरों ने किया इलाज
खबर मिलते ही हड़ताल कर रहे चिकित्सक लौटे और उपचार करने लगे। निजी चिकित्सकों की सेवाएं भी ली गईं अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने से जहां जगह मिली, वहां स्लाइन चढ़ाई और उपचार किया। एसडीएम मेघा पंवार, टीआई विश्वदीपसिंह परिहार, सीईओ राजेंद्रसिंह परिहार, नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव, समेत समाजसेवी आदि अस्पताल पहुंचे। तथा अपने अपने स्तर से उपचार में मदद की। कुछ मरीजों की हालत बिगड़ने पर उन्हें रतलाम, बड़नगर व यहां सरदार पटेल हॉस्पिटल भेजा गया। बाद में मरीजों का स्वास्थ्य में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई। सीबीएमओ डॉ. चन्द्रशेखर मुजाल्दा ने बताया कि फूड पॉइजनिंग में बच्चे भी शामिल हैं। सभी का इलाज जारी है, उन्होंने बताया कि जो ज्यादा प्रभावित हैं उन्हें बाहर रेफर किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed