फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhar: लाडली बहना सेना का पहले सम्मेलन में शामिल हुए CM शिवराज, कहा- विकास और कल्याण में अहम रहेगी इनकी भूमिका

Mon, 10 Jul 2023 10:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 10 Jul 2023 10:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को धार जिले के मोहनखेड़ा तीर्थ पहुंचे। यहां उन्होंने लाडली बहना सेना सम्मेलन में शिरकत की और सम्मेलन को संबोधित किया।

विज्ञापन
Dhar: CM Shivraj attended the first conference of Ladli Behna Sena
सीएम ने धार के मोहनखेड़ा में संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को धार जिले के मोहनखेड़ा तीर्थ पहुंचे। यहां उन्होंने लाडली बहना सेना सम्मेलन में शिरकत की और सम्मेलन को संबोधित किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में लाडली बहना सेना का प्रथम सम्मेलन मोहनखेड़ा तीर्थ में आयोजित हुआ और साथ ही लाडली बहना सेना को शपथ भी दिलाई गई, जो कि सभी महिलाओं को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करेंगी। 


अलग अंदाज में दिखे सीएम
धार में मुख्यमंत्री शिवराज का अलग ही अंदाज दिखा। महिलाओं को मायके और ससुराल जैसे शब्दों का प्रयोग कर लाडली बहना को मिलने वाली राशि के उपयोग को लेकर मजाकिया लहजे में संबोधित किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के गांव-गांव, शहर-शहर में लाड़ली बहना सेनाएं बनाई गई हैं। उद्देश्य बहनों को सशक्त और सक्षम बनाना है। यह सेना बहनों और बेटियों से संबंधित और अन्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। साथ ही लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के संबंध में जागरूक भी करेंगी। इस तरह प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इस संबंध में इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक माह लाड़ली बहना सेना की दो बैठकें होंगी।
 
Dhar: CM Shivraj attended the first conference of Ladli Behna Sena
धार में सीएम का रोड शो भी हुआ। - फोटो : सोशल मीडिया
नया इतिहास रचेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में लाड़ली बहना सेना का पहला सम्मेलन हो रहा है। हम सब मिलकर मजबूत बनेंगे और देश-दुनिया में नया इतिहास रचेंगे। मुख्यमंत्री सामूहिक संगठन की शक्ति पर बल देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक लकड़ी को कोई भी तोड़ लेता है, पर लकड़ी के गठ्ठे को तोड़ना मुश्किल होता है, उसी प्रकार यदि सब बहनें एक हो जाएं तो उन्हें कोई भी दबा नहीं सकेगा, परेशान नहीं कर सकेगा, बल्कि वे दूसरों को ताकत प्रदान करेंगी। लाड़ली बहना सेना के गठन के पीछे यही मुख्य अवधारणा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से बहनें आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्हें अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। योजना की राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 रूपये तक किया जाएगा। योजना में 21 वर्ष की बहनों और उन बहनों जिनके परिवार में ट्रेक्टर है अथवा 5 एकड़ भूमि है को भी शामिल किया जा रहा है। ऐसी सभी बहनों के फार्म आगामी 25 जुलाई से भरे जाएंगे। लाड़ली बहना योजना में अभी तक प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक बहनों को शामिल किया गया है।
 
Dhar: CM Shivraj attended the first conference of Ladli Behna Sena
धार में सीएम रोड शो में शामिल हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस भर्ती में 30% बेटियों की भर्ती 
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पुलिस भर्ती में 30% बेटियों की भर्ती होना और बेटियों के मेडिकल कॉलेज एडमिशन होने पर फीस स्वयं द्वारा भरने की बात भी कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाडली बहना योजना की राशि धीरे-धीरे 3 हजार रुपये तक कर बहनों की जिंदगी बदलने की बात कही। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के 8 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने वाहनों का पूजन किया और हितग्राहियों को पुष्प-माला पहना कर वाहनों की चाबी सौंपी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोहनखेड़ा में मंदिरों में दर्शन पूजन के बाद रोड शो में भाग लिया। जो मोहनखेड़ा से होकर घाटा बिल्लोद तक निकाला गया। रास्ते भर मुख्यमंत्री द्वारा लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन स्वीकारा और एक सुसज्जित वाहन से लोगों को संबोधित करते हुए नजर आए। रोड शो के दौरान रास्ते के दोनों महिला पुरुषों की भारी भीड़ ने मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed