दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के सीता बावड़ी इलाके में शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने एक गर्भवती गाय की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने गोलियों से फायर कर कर दिया, जिससे वह बच गए। तभी पुलिस भी घटना स्थल पहुंची और तीन आरोपियों को पकड़ लिया। गोकशी के विरोध में हिंदू संगठनों ने दमोह बंद का आह्वान किया और व्यापारियों से बंद में समर्थन मांगा। दोपहर तक बाजार बंद रहा, उसके बाद ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन को खत्म किया गया और दोपहर एक बजे पूरा बाजार खुल गया।
MP News: दमोह में गर्भवती गाय की हत्या, विरोध करने पर हिंदू संगठन के लोगों पर फायरिंग, घर पर चला बुलडोजर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 07 Mar 2025 05:24 PM IST
सार
Damoh News: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में गर्भवती गाय की हत्या का मामला सामने आया है। विरोध करने पर हिंदू संगठन के लोगों पर फायरिंग करने की भी बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
