{"_id":"62614ee0297e5176f63d7e74","slug":"bulldozers-continued-drums-kept-ringing-action-on-illegal-property-worth-15-lakhs-made-in-chhatarpur-drums-in-joy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चलता रहा बुलडोजर, बजता रहा ढोल: छतरपुर में कब्जा कर बनाई 15 लाख की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई, खुशी में बजे ढोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलता रहा बुलडोजर, बजता रहा ढोल: छतरपुर में कब्जा कर बनाई 15 लाख की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई, खुशी में बजे ढोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 21 Apr 2022 06:02 PM IST
सार
छतरपुर में एंटी माफिया अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढिगपुरा में दो बदमाशों के घर को गिराया गया। ये घर उन्होंने शासकीय जमीन पर कब्जा कर बनाया था। रोचक बात ये रही कि पूरी कार्रवाई के दौरान दो लोग ढोलक बजाते रहे।
विज्ञापन
1 of 3
महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढिगपुरा में दो बदमाशों के घर को गिराया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छतरपुर में एंटी माफिया अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढिगपुरा में दो बदमाशों के घर को गिराया गया। ये घर उन्होंने शासकीय जमीन पर कब्जा कर बनाया था। रोचक बात ये रही कि पूरी कार्रवाई के दौरान दो लोग ढोलक बजाते रहे।
2 of 3
पूरी कार्रवाई के दौरान दो लोग ढोलक बजाते रहे।
- फोटो : अमर उजाला
छतरपुर जिले में कलेक्टर संदीप जीआर और SP सचिन शर्मा के निर्देशन में माफिया और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढिगपुरा में कुख्यात अपराधी पप्पू राजा, अमर सिंह द्वारा अवैध तरीके से शासकीय भूमि पर लगभग 15 लाख कीमत का मकान बना कर कब्जा किया गया था, जिसको राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने बुलडोजर से जमीदोंज कर दिया।
3 of 3
कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि महाराजपुर थाना अंतर्गत एक संयुक्त कार्रवाई की गई है, जहां पर प्रशासनिक अधिकारी, पंचायत के अधिकारी, पुलिस मौजूद रही। एक व्यक्ति ने शासकीय आबादी की जगह पर अवैध निर्माण किया था। इस व्यक्ति के विरुद्ध संगीन अपराध हैं। पिछले काफी सालों में हत्या, बलात्कार और एससी एसटी के प्रकरण दर्ज हुए हैं। इस तरीके के लोग अपराध की दुनिया में एक बार जाने के बाद जो शासकीय जमीन होती है उन पर नजर जमाते हैं और लोगों को डरा-धमका कर इन ज़मीनों पर कब्ज़ा करते हैं। उन्होंने कहा यह सामान्य कार्रवाई है शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा और निर्माण था उसे छुड़ाया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।