फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चलता रहा बुलडोजर, बजता रहा ढोल: छतरपुर में कब्जा कर बनाई 15 लाख की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई, खुशी में बजे ढोल

Thu, 21 Apr 2022 06:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 21 Apr 2022 06:02 PM IST
सार

छतरपुर में एंटी माफिया अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढिगपुरा में दो बदमाशों के घर को गिराया गया। ये घर उन्होंने शासकीय जमीन पर कब्जा कर बनाया था। रोचक बात ये रही कि पूरी कार्रवाई के दौरान दो लोग ढोलक बजाते रहे।
 
विज्ञापन
Bulldozers continued, drums kept ringing: Action on illegal property worth 15 lakhs made in Chhatarpur, drums in joy
महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढिगपुरा में दो बदमाशों के घर को गिराया गया। - फोटो : अमर उजाला
छतरपुर में एंटी माफिया अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढिगपुरा में दो बदमाशों के घर को गिराया गया। ये घर उन्होंने शासकीय जमीन पर कब्जा कर बनाया था। रोचक बात ये रही कि पूरी कार्रवाई के दौरान दो लोग ढोलक बजाते रहे।

Bulldozers continued, drums kept ringing: Action on illegal property worth 15 lakhs made in Chhatarpur, drums in joy
पूरी कार्रवाई के दौरान दो लोग ढोलक बजाते रहे। - फोटो : अमर उजाला
छतरपुर जिले में कलेक्टर संदीप जीआर और SP सचिन शर्मा के निर्देशन में माफिया और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढिगपुरा में कुख्यात अपराधी पप्पू राजा, अमर सिंह द्वारा अवैध तरीके से शासकीय भूमि पर लगभग 15 लाख कीमत का मकान बना कर कब्जा किया गया था, जिसको राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने बुलडोजर से जमीदोंज कर दिया।
 
Bulldozers continued, drums kept ringing: Action on illegal property worth 15 lakhs made in Chhatarpur, drums in joy
कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि महाराजपुर थाना अंतर्गत एक संयुक्त कार्रवाई की गई है, जहां पर प्रशासनिक अधिकारी, पंचायत के अधिकारी, पुलिस मौजूद रही। एक व्यक्ति ने शासकीय आबादी की जगह पर अवैध निर्माण किया था। इस व्यक्ति के विरुद्ध संगीन अपराध हैं। पिछले काफी सालों में हत्या, बलात्कार और एससी एसटी के प्रकरण दर्ज हुए हैं। इस तरीके के लोग अपराध की दुनिया में एक बार जाने के बाद जो शासकीय जमीन होती है उन पर नजर जमाते हैं और लोगों को डरा-धमका कर इन ज़मीनों पर कब्ज़ा करते हैं। उन्होंने कहा यह सामान्य कार्रवाई है शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा और निर्माण था उसे छुड़ाया गया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed