फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bageshwar Baba: धीरेंद्र शास्त्री के विदेशी ठाठ, 60000 की जैकेट और गुच्ची के चश्मे पर बवाल; कहा- अब यह पहनूंगा

Tue, 17 Jun 2025 07:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 17 Jun 2025 07:20 PM IST
सार

Baba Bageshwar: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। वहां कथा के दौरान उनके पहने चश्मे और जैकेट को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। जिसके जवाब में उन्होंने क्या कुछ कहा, आइये जानते हैं।

विज्ञापन
Bageshwar Baba Jacket Price Sparks Row Online Price Found to Be 62490 Rupees Know Dhirendra Shastri Statement
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। ऑस्ट्रेलिया में कथा के दौरान उनके पहने चश्मे और जैकेट को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। अब उन्होंने इस ट्रोलिंग का जवाब दिया है। शास्त्री ने ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए कहा कि जिसे परेशानी है, वो सुन ले। ये जैकेट हमारी नहीं है, शिष्यों ने दी है। और हां, अगर इतनी ही जलन है तो कल 1 लाख 20 हजार की जैकेट पहनूंगा। तुम वीडियो बनाना और वायरल करना। हम नहीं सुधरेंगे।

Bageshwar Baba Jacket Price Sparks Row Online Price Found to Be 62490 Rupees Know Dhirendra Shastri Statement
बाबा बागेश्वर - फोटो : अमर उजाला
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम ऑस्ट्रेलिया में कथा कर रहे हैं। बहुत ठंडी थी, तो चेलों से कहा कोई जैकेट खरीदो। एक बच्ची दीक्षा ले चुकी थी, उसने जैकेट खरीदी। किसी बड़ी कंपनी की थी, 60 से 65 हजार की रही होगी। जब हमने समुद्र में आंखों में जलन महसूस की तो चश्मा पहन लिया। वो भी गुच्ची का था
Bageshwar Baba Jacket Price Sparks Row Online Price Found to Be 62490 Rupees Know Dhirendra Shastri Statement
बाबा बागेश्वर - फोटो : अमर उजाला
बाबा बागेश्वर ने आगे कहा कि बड़े-बड़े बलात्कारी, बड़े-बड़े नचनैया, जो समाज को दारू पीने का उपदेश देते है, जो सिगरेट पीकर बच्चों को बर्बाद करते है। अश्लील फिल्में बनाकर तुम्हारे टिकट के पैसों से ऐश-ओ-आराम करते हैं, उन पर कमेंट करने में तो तुम्हारी नानी मर जाती है। लेकिन, हिंदुओं को ट्रोल करने में तुम्हें मजा आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bageshwar Baba Jacket Price Sparks Row Online Price Found to Be 62490 Rupees Know Dhirendra Shastri Statement
ऑस्ट्रेलिया में बाबा बागेश्वर - फोटो : अमर उजाला
धीरेंद्र शास्त्री ने आगे यह भी कहा कि हम कथा के बदले दक्षिणा लेते हैं और उससे गरीब कन्याओं की मदद करते हैं। कथा से जो रुपए मिलते हैं, वो हिंदुओं के कैंसर अस्पताल पर खर्च करते हैं। हम खुद के लिए कुछ नहीं रखते।
 
पढ़ें:  सिंहस्थ 2028 की तैयारी, पिंगलेश्वर, नईखेड़ी, चिंतामन और विक्रम नगर रेलवे स्टेशन किए जाएंगे अपग्रेड
विज्ञापन
Bageshwar Baba Jacket Price Sparks Row Online Price Found to Be 62490 Rupees Know Dhirendra Shastri Statement
बाबा बागेश्वर - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री 17 दिन के विदेश दौरे पर हैं। उन्होंने बुधवार को सिडनी में अपनी कथा के दौरान भारत में हो रही शादियों के बाद मर्डर की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed