फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल के दौरे का संकेत देते हैं ये 8 लक्षण, जानें

Thu, 13 Apr 2017 06:19 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर Updated Thu, 13 Apr 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
these are the symptoms of heart attack
दिल का दौरा

कई बार लोग दिल की बीमारी के शुरुआती संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं और इस लापरवाही का नतीजा अक्सर जानलेवा होता है। दिल की बीमारी से होने वाली मौत के हर छह मामलों में से एक में लोग शुरुआती चेतावनी पर गौर करना भूल जाते हैं। ये बात ब्रिटेन में हुए एक सर्वे में सामने आई है।



ये भी पढ़ें- आपकी ये आदतें बन सकती हैं हार्ट अटैक का कारण, हो जाएं सावधान

इस सिलसिले में शोधकर्ताओं ने साल 2006 से 2010 के बीच अस्पतालों में दिल के दौरे की वजह से भर्ती होने वाले मरीजों और मौत के सभी मामलों की स्टडी की। लंदन के इम्पीरियल कॉलेज की टीम ने शोध में पाया कि 16 फीसदी मामलों में अस्पताल में भर्ती कराए गए मरीजों की मौत 28 दिनों में ही हो गई थी।

ये भी पढ़ें- एक्सरसाइज करने के बाद भी नहीं घट रहा वजन, कहीं ये कारण तो नहीं?

इन मरीजों को सीने में दर्द की शिकायत थी, लेकिन इसके बावजूद उनकी जांच में चूक हुई। ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन ने इस शोध के नतीजों को चिंताजनक बताया है। इम्पीरियल कॉलेज के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ से जुड़े शोधकर्ताओं का कहना है कि इस सिलसिले में और रिसर्च की 'फौरन जरूरत' है।

जानें हार्ट अटैक के लक्षण

these are the symptoms of heart attack
दिल का दौरा

- सीने में दर्द- सीने में दबाव, दिल के बीचों बीच कसाव महसूस हो।

- मन अशांत लगे या चक्कर आए।

- पसीने से तरबतर होना।

- सांस लेने में तकलीफ।

- शरीर के दूसरे हिस्सों में दर्द- दर्द सीने से हाथों (अमूमन बाएं हाथ पर असर पड़ता है, लेकिन दोनों हाथों में दर्द हो सकता है), जबड़े, गर्दन, पीठ और पेट की ओर जाता हुआ महसूस हो।

- मितली आना, उल्टी जैसा लगे।

- बेचैनी महसूस हो।

- खांसी के दौरे, जोर-जोर से सांस लेना।

जरूरी नहीं कि सीने में दर्द हो

these are the symptoms of heart attack
दिल का दौरा

हालांकि दिल के दौरे में सीने में अक्सर जोर का दर्द उठता है, लेकिन कुछ लोगों को केवल हल्के दर्द की शिकायत रहती है। कुछ मामलों में सीने में दर्द नहीं भी होता है, खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और डायबिटीज वाले लोगों में।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed