फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गैस और कब्ज से छुटकारा दिलाएगा ये खास आसन, जानें इसे करने का सही तरीका

Thu, 30 Nov 2017 02:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Thu, 30 Nov 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
Know how Pavanamuktasana can relieve you from gastric problems
अनियमित लाइफस्टाइल, स्ट्रेस की वजह से होने वाली गैस से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो पवनमुक्तासन योग की मदद लीजिए।  


पढ़ें-पेट से जुड़ी इन दिक्कतों को खत्म करने में कारगर है ये 5 मिनट की मसाज
Know how Pavanamuktasana can relieve you from gastric problems
विधि-
पवनमुक्तासन योग को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं।
इसके बाद दाएं पैर को घुटने से मोड़ते हुए घुटने को दोनों हाथों से पकड़कर छाती की ओर लाएं।
इसके बाद सिर को जमीन से ऊपर उठाने की कोशिश करते हुए अपनी नाक से घुटने का स्‍पर्श करें।  
इस स्थिति में जब तक हो सके बने रहे। थोड़ी देर बाद वापस पहले वाली स्थिति में आ जाएं।
यही क्रिया दूसरे पैर से भी करें। इसके बाद इसे दोनों पैरों से एक साथ करें।
पवनमुक्तासन योग दिन में 5 से 10 बार रोजाना करने से पेट की समस्‍या से पूरी तरह से मुक्ति मिल जाती है। 
 
Know how Pavanamuktasana can relieve you from gastric problems

लाभ-
- इस आसन को करने से पेट की चर्बी कम होने के साथ गैस भी ठीक होती है। 
-इस आसन को करने से कब्ज और पेट के भारीपन से भी छुटकारा मिलता है।
-इस आसन को करने से एसिडिटी से भी राहत मिलती है। 
- यह आसन स्पाइन को मजबूत और लचीला बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know how Pavanamuktasana can relieve you from gastric problems
सावधानी
-अगर किसी व्यक्ति के घुटनों में दर्द हो तो वो ये आसन बिल्कुल ना करें।
- खाना खाने के तुरंत बाद इस आसन को नहीं करना चाहिए।
-अगर आपकी कमर या गर्दन में दर्द रहता हो तो इस आसन को करने से बचें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed