फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपालभाति प्राणायाम का रोजाना अभ्यास अस्थमा जैसी सांस की बीमारियों में दिलाएगा राहत

Mon, 07 Dec 2020 09:13 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 07 Dec 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
kapalbhati pranayama beneficial for breathing problems
yoga - फोटो : social media

दिवाली पर होने वाले प्रदूषण की वजह से सांस के रोगियों के लिए मुश्किल खड़ी हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि अपनी दिनचर्या में कुछ योगासन को शामिल करें। हालांकि ये योगासन घर पर ही किए जाएं तो बेहतर है। अस्थमा के मरीजों को कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास इन दिनों रोजाना करना चाहिए। जिससे कि सांस से जुड़ी तकलीफें उन्हें ना घेरें। तो चलिए जानें कपालभाति प्राणायाम करने का सही तरीका।  

kapalbhati pranayama beneficial for breathing problems
योगा - फोटो : social media
कैसे करें यह आसन

कपालभाति प्राणायाम करने के लिए सिद्धासन, पद्मासन या वज्रासन में बैठ जाएं और अपनी हथेलियों को घुटनों पर रखें। अपनी हथेलियों की सहायता से घुटनों को पकड़कर शरीर को एकदम सीधा रखें। अब अपनी पूरी क्षमता का प्रयोग करते हुए सामान्य से कुछ अधिक गहरी सांस लेते हुए अपनी छाती को फुलाएं। इसके बाद झटके से सांस को छोड़ते हुए पेट को अंदर की ओर खींचे। जैसे ही आप अपने पेट की मांसपेशियों को ढीला छोड़ते हैं, सांस अपने आप ही फेफड़ों में पहुंच जाती है। कपालभाति प्राणायाम को करते हुए इस बात का ध्यान रखें की आपके द्वारा ली गई हवा एक ही झटके में बाहर आ जाए। 


 
kapalbhati pranayama beneficial for breathing problems
yoga - फोटो : social media
कपालभाति प्राणायाम के फायदे

कपालभाति मानसिक विकारों को दूर कर उसे शांत करने में भी मदद करता है। जैसे सांस को छोड़ते हुए ऐसा लगता है कि समस्त नकारात्मक बातें मन से बाहर निकल रही हैं। कपालभाति प्राणायाम शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इस प्राणायाम के करने से खिलाड़ियों के अंदर खेल-कौशल में वृद्धि होती है। अस्थमा रोगियों को इस प्राणायाम के करने से बहुत ही राहत मिलती है। ये आंखों के नीचे के काले घेरों को भी ठीक करता है। कपालभाति प्राणायाम करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन कम होने लगता है।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
kapalbhati pranayama beneficial for breathing problems
योगा - फोटो : social media
और भी हैं फायदे
  • कपालभाति प्राणायाम करने से आंखों के नीचे के काले घेरे ठीक हो जाते हैं।
  • दांतों और बालों संबंधी सभी रोग इस प्राणायाम को करने से दूर हो जाते हैं।
  • इस प्राणायाम के करने से कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी पेट से संबंधित समस्या भी दूर हो जाती है।
  • कपालभाति प्राणायाम से श्वसनमार्ग की सफाई हो जाती है, जिससे श्वसन संबंधी रोग दूर होते हैं।
  • यह प्राणायाम साइनस को शुद्ध करता है तथा मस्तिष्क को सक्रिय करने में मदद करता है।




 
विज्ञापन
kapalbhati pranayama beneficial for breathing problems
योगा - फोटो : social media
सावधानियां प्राणायाम करने में

कपालभाति प्राणायाम करते समय आपको कुछ सावधानियां भी बरतनी होगी। इस प्राणायाम का संबंध शरीर से नही दिमाग से होता है। अगर आप गलत तरीकों से इस प्राणायाम को करेंगे तो न्यूरोलॉजिकल समस्या एवं ह्रदय संबंधी रोग हो सकते हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed