फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: कैसे शुरू करें योगाभ्यास? अपनाएं ये पांच सबसे जरूरी टिप्स

Fri, 30 Aug 2024 09:15 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 30 Aug 2024 09:15 AM IST
सार

नए योगी के लिए योगाभ्यास को शुरू करने से पहले कुछ बातों को जान लेना आवश्यक है, ताकि योग सही तरीके से करके प्रभावी लाभ प्राप्त कर सकें।

विज्ञापन
How To Start Yoga Practice Five Practical Tips That Enhance New Yoga Regimen
exercise, yoga - फोटो : istock

How To Start Yoga Practice: क्या आप सोच रहे हैं कि योग की शुरुआत कैसे करें? स्वस्थ जीवनशैली को अपनाते हुए पहली बार योग शुरू कर रहे हैं तो आप आंतरिक और बाहरी तौर पर शांति का अनुभव कर सकते हैं। हालांकि योग शुरू करने से पहले आपको आंतरिक और बाहरी तौर पर सही तरीके का वातावरण तैयार करने की जरूरत होती है। साथ ही नए योगी के लिए योगाभ्यास को शुरू करने से पहले कुछ बातों को जान लेना आवश्यक है, ताकि योग सही तरीके से करके प्रभावी लाभ प्राप्त कर सकें।



अपना पेट और आंतें खाली करें

योग केवल नहीं, बल्कि मानव ऊर्जा प्रणाली को बढ़ाने का तरीका है। यदि आप अपनी ऊर्जा को बढ़ाना चाहते हैं तो जो कुछ शरीर का नहीं है, उसे शरीर से बाहर निकाल देना चाहिए। इसलिए सुबह नाश्ते या खाने से पहले और मल त्यागने के बाद योगाभ्यास करना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार योगाभ्यास के दौरान भोजन या पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।

How To Start Yoga Practice Five Practical Tips That Enhance New Yoga Regimen
Meditaion, yoga - फोटो : istock

स्नान करें

नहाने का मतलब सिर्फ त्वचा साफ करना नहीं है। जब पानी आपके शरीर के संपर्क में आता है तो व्यक्ति की आंतरिकता भी धुल जाती है। सदैव ठंडे या गुनगुने पानी से स्नान करना चाहिए क्योंकि इससे त्वचा कोशिकाओं के बीच के छिद्र खुल जाते हैं और यह योग का अभ्यास करने के लिए जरूरी है।

How To Start Yoga Practice Five Practical Tips That Enhance New Yoga Regimen
ताड़ासन - फोटो : istock

ढीले-ढाले आरामदायक कपड़े पहने

योग व्यक्ति की ऊर्जा प्रणाली पर काम करता है। ढीले और आरामदायक कपड़े पहनने से इस प्रक्रिया में मदद मिलती है। योग के दौरान जब आपकी ऊर्जा शरीर के भीतर फैलने लगती है तो टाइट कपड़े शरीर पर असहज हो जाते हैं। इसलिए योग करने से पहले आपको ढीले-ढाले और सहज कपड़े पहनने चाहिए।।

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Start Yoga Practice Five Practical Tips That Enhance New Yoga Regimen
Neem - फोटो : iStock

नीम और हल्दी का सेवन

योगाभ्यास से पहले गुनगुने पानी में थोड़ा शहद के साथ नीम और हल्दी मिलाकर सेवन कर सकते हैं। शहद वाली पानी शरीर को अंदर से साफ और ऊर्जा को अवशोषित करने में सक्षम बनाता है। जब आप साधना पर बैठते हैं तो मांसपेशियों लचीला बनाने में यह असरदार होता है।

विज्ञापन
How To Start Yoga Practice Five Practical Tips That Enhance New Yoga Regimen
मुरादाबाद मंडल में योग करते लोग - फोटो : संवाद

वार्म अप करें

योग व्यायाम का तरीका है और किसी भी व्यायाम को करते समय शरीर का तापमान बढ़ता है। इसलिए शरीर का तापमान बराबर रखने के लिए और लचीलापन बनाने के लिए योगाभ्यास से पहले वार्म अप करें। वार्मअप से स्किन में खिंचाव आने की समस्या नहीं होती। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed