फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Blood Donor Day 2021: इस वैज्ञानिक के जन्मदिन पर मनाया जाता है विश्व रक्तदाता दिवस, जानिए इसका इतिहास

Mon, 14 Jun 2021 09:19 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 14 Jun 2021 09:19 AM IST
विज्ञापन
World Blood Donor Day 2021 theme history and significance
विश्व रक्तदाता दिवस 2021 - फोटो : Pixabay/Amarujala

मानव शरीर को सुचारू रूप से चलने के लिए खून की बड़ी जरूरत होती है। अगर शरीर इसकी आपूर्ति बंद कर दे तो यह व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो सकती है या अगर किसी व्यक्ति को खून की जरूरत है और उसे समय पर न मिले, तो भी इसकी वजह से जान जा सकती है। इसीलिए लोगों से ब्लड डोनेट यानी रक्तदान करने की अपील की जाती है, क्योंकि स्वस्थ लोगों द्वारा किए गए रक्तदान का उपयोग जरूरतमंद लोगों को खून चढ़ाने के लिए किया जाता है, ताकि उनकी जान बचाई जा सके। रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया में जरूरत के मुताबिक खून उपलब्ध करवाना है। आइए जानते हैं विश्व रक्तदाता दिवस के बारे में सबकुछ, कि इस दिवस को मनाने की शुरुआत कब हुई, इसका महत्व क्या है... 

World Blood Donor Day 2021 theme history and significance
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कब हुई विश्व रक्तदाता दिवस मनाने की शुरुआत? 

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साल 2004 में इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी और तब से हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। हर साल इस दिवस पर अलग-अलग थीम रखी जाती है। इस साल की थीम है, 'खून दो और दुनिया को धड़कने दो'।
World Blood Donor Day 2021 theme history and significance
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस वैज्ञानिक के जन्मदिन पर मनाया जाता है रक्तदाता दिवस 

  • ब्लड ग्रुप सिस्टम से दुनिया को अवगत कराने वाले वैज्ञानिक का नाम कार्ल लैंडस्टेनर है। ब्लड ग्रुप्स का पता लगाने के लिए साल 1930 में उन्हें नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था। चूंकि उनका जन्म 14 जून को हुआ था, इसीलिए उनके सम्मान में उनके जन्मदिन पर ही रक्तदाता दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
World Blood Donor Day 2021 theme history and significance
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विश्व रक्तदाता दिवस का महत्व क्या है?

  • विश्व रक्तदाता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के लिए जागरुक करना है। अगर लोग स्वेच्छा से रक्तदान करें तो ब्लड बैंकों में पर्याप्त मात्रा में खून उपलब्ध रहेगा, जिससे जरूरत पड़ने पर मरीज को आसानी से खून चढ़ाया जा सके। इससे कई लोगों को नया जीवन दिया जा सकता है। इसलिए  रक्तदान करना जरूरी है।
विज्ञापन
World Blood Donor Day 2021 theme history and significance
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कौन कर सकता है रक्तदान? 

  • डॉक्टरों के मुताबिक, रक्तदान स्वस्थ व्यक्ति को ही करना चाहिए। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति, जिसकी उम्र 18 साल से अधिक हो, वो रक्तदान कर सकता है। इसके अलावा रक्तदान करने वाले व्यक्ति का वजन 45 किलोग्राम से अधिक होना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed