फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सफाई करने वाले सामान को साफ रखना है बहुत जरूरी, नहीं आएंगी बीमारियां

Tue, 08 Jun 2021 07:31 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 08 Jun 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
cleaning tips for gloves kitchen cloth toilet brush scrubber in hindi
थोड़े-थोड़े दिन में तो इन्हें साफ कर ही लिया जाए - फोटो : getty images

नहाने के बाद तौलिए का इस्तेमाल करने पर भी वो गंदा हो जाता है, उसे सफाई की आवश्यकता होती है। यदि उसकी सफाई न करो तो वो हमारे शरीर के लिए ही नुकसानदायक साबित हो सकता है इसलिए घर में सफाई के लिए उपयोग में आने वाली चीजों को भी समय- समय पर सफाई की आवश्यकता होती है। सफाई के लिए उपयोग में लिए जाने वाले सामान को यदि हम साफ नहीं करते हैं तो वो बीमारियों का घर बन जाते हैं इसलिए घर को साफ करते हुए बहुत जरूरी है कि उन्हें भी समय-समय पर साफ किया जाए क्योंकि वे साफ रहेंगे तभी हम घर की चीजों को साफ कर सकेंगे नहीं तो वे और खराब ही होंगी। इन्हें रोजाना यदि साफ न किया जाएगा, तब भी चलेगा लेकिन जरूरी है कि थोड़े-थोड़े दिन में तो इन्हें साफ कर ही लिया जाए। अगली स्लाइड्स से जानिए घर में सफाई करने वाली किन चीजों को किस तरह से साफ किया जाता है। 

cleaning tips for gloves kitchen cloth toilet brush scrubber in hindi
इन्हें साफ करना बहुत आसान है - फोटो : gloves

ग्लव्स
सफाई के दौरान हाथों को नुकसान न पहुंचे इसलिए कई सारे लोग रबर ग्लव्स का इस्तेमाल करते हैं। रबर ग्लव्स की खासियत यह होती है कि इन्हें साफ करके बार- बार आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें साफ करना बहुत आसान है। रबर ग्लव्स की बाहरी और भीतरी, दोनों ही सतह को गरम पानी से साफ करके सूखा दें। यदि आप इन्हें साफ नहीं करते हैं तो धूल-मिट्टी से यह आपकी सुरक्षा नहीं कर पाएंगे। उल्टा साफ करने वाला सामान और आपके हाथ दोनों ही गंदे हो जाएंगे। 

cleaning tips for gloves kitchen cloth toilet brush scrubber in hindi
साफ करने के लिए एक बाल्टी गर्म पानी लें - फोटो : Pixabay

टॉयलेट ब्रश
टॉयलेट ब्रश पर कई सारे कीटाणु होते हैं इसलिए इसे सही ढंग से साफ करना बहुत जरूरी होता है। इसे साफ करने के लिए एक बाल्टी गर्म पानी लें और उसमें ब्लीच मिलाकर ब्रश को कुछ देर के लिए बाल्टी में ही रहने दें। ब्रश पूरी तरह से साफ हो जाएगा। कोशिश करें कि छह महीने के भीतर टॉयलेट ब्रश को बदलते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
cleaning tips for gloves kitchen cloth toilet brush scrubber in hindi
सिरके में एक घंटे स्क्रब को रखने से भी यह साफ हो जाता है - फोटो : सोशल मीडिया

स्क्रबर
बर्तन मांजने वाले स्क्रबर को प्रतिदिन साफ करना चाहिए। कई बार स्क्रबर में भोजन के छोटे- छोटे कण फंस जाते हैं जिन्हें कि पानी से निकाल पाना संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में पुरानी कंघी की सहायता से आसानी से स्क्रब में से इस गंदगी को बाहर निकाला जा सकता है। इसके अलावा सिरके में एक घंटे स्क्रबर को रखने से भी यह साफ हो जाता है।

 

विज्ञापन
cleaning tips for gloves kitchen cloth toilet brush scrubber in hindi
कपड़े की सारी गंदगी निकल जाएगी - फोटो : social media
बर्तन पोछने का कपड़ा
गीले बर्तनों को जब बार-बार सूखे कपड़े से साफ किया जाता है तो कपड़ा गलने लगता है इसलिए भूलकर भी किचन के इस कपड़े के साथ अन्य कपड़ों के जैसा बर्ताव न करें। ब्रश आदि लगाने की बजाय इसे थोड़े से सर्फ के साथ हाथों से ही धोकर सूखाने के लिए डाल दें। कपड़े की सारी गंदगी निकल जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed