{"_id":"5ca333d1bdec221462309592","slug":"vastu-tips-these-things-in-your-home-to-avoid-money-problem","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर में मौजूद इन चीजों को सही जगह पर रखेंगे तो कभी नहीं होगी पैसों की परेशानी","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
घर में मौजूद इन चीजों को सही जगह पर रखेंगे तो कभी नहीं होगी पैसों की परेशानी
आज के दौर में अधिकांश लोग पैसे के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। लेकिन हर कोई सफल नहीं हो पा रहा है। अगर बहुत मेहनत के बाद भी आपको हमेशा आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है तो ऐसा हो सकता है कि आपके घर में कोई वास्तु दोष हो। इसलिए अगर आपको वास्तु शास्त्र के जरिए आर्थिक परेशानियों से मुक्ति पाना है तो ये टिप्स जरूर अपनाएं। आइए जानते हैं कि किन चीजों के घर में उचित स्थान पर रखने से आर्थिक समस्या दूर हो जाएगी।
2 of 5
- फोटो : social media
बजरंगबली की प्रतिमा
वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में मौजूद बजरंगबली की पंचमुखी प्रतिमा को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। साथ ही पंचमुखी हनुमान जी की नियमित रूप से पूजा भी करनी चाहिए। इससे घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होगी।
3 of 5
लक्ष्मी-कुबेर की मूर्ति
अगर आपके घर में हर वक्त आर्थिक परेशानी बनी रहती है तो घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की प्रतिमा स्थापित करना चाहिए। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह लगाने से भी घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धातु का पिरामिड
घर में पिरामिड रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहता है। आपके परिवार के सदस्य घर के जिस भाग में सबसे ज्यादा वक्त बिताते हैं उस जगह पर चांदी या पीतल का पिरामिड रखें। ऐसा करने से घर के सदस्यों की आय में बढ़ोत्तरी होती है और पैसों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
वास्तु देव की प्रतिमा
अगर आपके घर में वास्तु से जुड़ी कोई भी परेशानी है जिसके चलते घर में पैसे से जुड़ी समस्या हर वक्त बनी रहती है तो अपने घर में वास्तु देव की प्रतिमा जरूर लगाएं। इससे घर के सभी वास्तु दोष दूर होते हैं और घर में पैसों की किल्लत नहीं होती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।