फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tulsi Vivah 2024: तुलसी विवाह पर बनाएं आसान रंगोली डिजाइन, घर-आगंन को खूबसूरत रंगों से सजाएं

Tue, 12 Nov 2024 05:53 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 12 Nov 2024 05:53 AM IST
सार

यहां तुलसी विवाह के लिए सुंदर और खास तरह की रंगोली के डिजाइन दिए जा रहे हैं, जिससे आप भी अपने घर को सजा सकते हैं।  

विज्ञापन
Tulsi Vivah 2024 Easy And Attractive Rangoli Design Ideas For Tulsi Puja
तुलसी विवाह की खूबसूरत रंगोली डिजाइन घर-आंगन में बनाएं - फोटो : Amar Ujala

Rangoli Design Ideas For Tulsi Puja: तुलसी विवाह 12 नवंबर 2024 को है। हिंदू धर्म में ये दिन महत्वपूर्ण पर्व है। मान्यता है कि इस दिन तुलसी माता (तुलसी के पौधे) की भगवान शालिग्राम से विवाह हुआ था। शालिग्राम जी विष्णु जी का पाषाण रूप हैं जो श्राप के कारण पत्थर के बन गए थे।

तुलसी विवाह के अवसर पर तुलसी के पौधे को लाल रंग की चुनरी और वस्त्र पहना कर, श्रृंगार का सामान अर्पित किया जाता है और शालिग्राम जी को तुलसी के पौधे के पास बैठा कर उनका विवाह स्वरूप पूजन होता है। विवाह में सजावट तो बहुत जरूरी है और भगवान का विवाह हो तो घर आंगन को जरूर सजाना चाहिए। इसलिए तुलसी पूजा से पहले खूबसूरत रंगोली डिजाइन जमीन पर उतार सकते हैं।

यहां तुलसी विवाह के लिए सुंदर और खास तरह की रंगोली के डिजाइन दिए जा रहे हैं, जिससे आप भी अपने घर को सजा सकते हैं।  

Tulsi Vivah 2024 Easy And Attractive Rangoli Design Ideas For Tulsi Puja
तुलसी विवाह की खूबसूरत रंगोली डिजाइन घर-आंगन में बनाएं - फोटो : Instagram

इस तरह की डिजाइन बनाना सरल है। इसमें तुलसी के गमले का गठबंधन कान्हा की मुरली से किया गया दिखाया गया है। तुलसी विवाह के लिए ये रंगोली डिजाइन सबसे बेहतरीन है।

Tulsi Vivah 2024 Easy And Attractive Rangoli Design Ideas For Tulsi Puja
तुलसी विवाह की खूबसूरत रंगोली डिजाइन घर-आंगन में बनाएं - फोटो : Instagram

सिंपल और सरल डिजाइन की तलाश में हैं जो देखने में खूबसूरत भी हो तो ये रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। एक गोल आकृति के अंदर तुलसी के पौधे को बना सकते हैं। पीले और हरे रंग का कॉम्बिनेशन काफी प्यारा दिखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tulsi Vivah 2024 Easy And Attractive Rangoli Design Ideas For Tulsi Puja
तुलसी विवाह की खूबसूरत रंगोली डिजाइन घर-आंगन में बनाएं - फोटो : Instagram

ये रंगोली डिजाइन भी प्रभावशाली है। इसमें सिर्फ तुलसी के गमले की आकृति बनाई गई है। बीच में तुलसी दल यानी तुलसी की कुछ पत्तियां रखकर रंगोली की सुंदरता को निखारा गया है। अगर  आपके लिए पत्तियों का आकृति देना कठिन काम है तो इस तरह से गोल या वृत में रंग भरकर तुलसी की एक  डाल या पत्ती से सजाएं।

विज्ञापन
Tulsi Vivah 2024 Easy And Attractive Rangoli Design Ideas For Tulsi Puja
तुलसी विवाह की खूबसूरत रंगोली डिजाइन घर-आंगन में बनाएं - फोटो : Instagram

रंगोली की ये डिजाइन काफी खूबसूरत है। मंदिर में या अपने तुलसी के पौधे के पास इस तरह की रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। इसमें तुलसी जी को एक स्त्री की आकृति देते हुए मुरली और मोरपंख से जोड़ा गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed