लोगों को घूमना काफी पसंद होता है, और अपने व्यस्त समय से वो घूमने के लिए जरूर समय निकालते हैं। लेकिन कई बार लोग देश नहीं बल्कि विदेश घूमने का प्लान करते हैं। हालांकि, लोग जगह को लेकर हमेशा ही उलझन में रहते हैं कि उन्हें कौन से देश और वहां की कौन सी जगहों पर घूमने के लिए जाना चाहिए। अगर आपके साथ भी ऐसी ही कोई दिक्कत है, और आप एक ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां आप अपने दोस्तों, पार्टनर या परिवार संग घूमने जाना चाहते हैं। तो हम आपको सऊदी अरब के बारे में बताने जा रहे है, क्योंकि वहां की कुछ जगह घूमने के लिहाज से काफी सही मानी जाती हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
{"_id":"604714658ebc3ee978485a74","slug":"you-can-visit-these-places-of-saudi-arabia-for-holiday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विदेश जाने की सोच रहे हैं तो सऊदी अरब की ये जगह हैं बिल्कुल सही, घर वालों संग ले सकते हैं घूमने के मजे","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
विदेश जाने की सोच रहे हैं तो सऊदी अरब की ये जगह हैं बिल्कुल सही, घर वालों संग ले सकते हैं घूमने के मजे
Tue, 09 Mar 2021 11:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
AlUla
- फोटो : istock
अलउला
- आप सऊदी अरब में अलउला जा सकते हैं, ये घूमने के लिहाज से काफी सही जगह है। यहां आपको आधुनिक वास्तुकला, हेगरा और प्राकृतिक चट्टानें देखने को मिल जाएंगी। यहां चट्टानों पर प्राचीन शिलालेख भी देखने को मिलते हैं, जो यहां के इतिहास के बारे में बताते हैं। साथ ही यहां आप दुनिया की सबसे डंस्टाग्रामेबल इमारतों में से एक मिरर-क्लेड कॉन्सर्ट हॉल को देख सकते हैं, जो हर किसी को हैरान करती है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
रेड सी
- रेड सी यानी लाल सागर में आपको डोल्फिन, डगोंग और समुद्री कछुए आसानी से देखने को मिल जाएंगे। इस नजारे को देखने यहां देश-विदेश से हर साल काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। स्नॉर्कलर्स और समुद्र प्रेमियों के लिए ये सबसे सही जगह है। यही नहीं, यहां समुद्र किनारे बैठकर शाम को सूर्य को अस्त होते हुए देखने का नजारा सबसे अद्भुत नजारा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
saudi arbia
- फोटो : istock
दिरियाह
- यहां रियाध के बाहरी इलाके में दिरियाह की युनेस्को साईट वर्ल्ड हेरिटेज साइट है, जिसे देखने यहां लोग पहुंचते हैं। यहां आपको सऊदी म्यूजियम मिलेगा, जो आपको यहां के इतिहास और संस्कृति के बारे में विस्तार से बताता है। इसके अलावा यहां आप सलवा पैलेस जा सकते हैं। यहां के रेस्तरां और कॉफी शॉप भी काफी ज्यादा मशहूर है, जो कि हरियाली और तलाबों से घिरे हुए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
द सिटी ऑफ रोजेज
- यहां इतने अलग-अलग तरह के गुलाब हैं कि जब बसंत के मौसम में पहाड़ों से हवा चलती है तो काफी ज्यादा संख्या में अलग-अलग गुलाबों की खुशबू महसूस होती है। ये शहर गुलाब के तेल के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। यहां आपको कई ऐसे व्यंजन मिल जाएंगे, जिनमें स्थानीय गुलाब जल का इस्तेमाल किया जाता है। ये खाने को एक अलग स्वाद देते हैं।