जब भी बात आगरा की होती है, तो सबसे पहले ख्याल ताजमहल और वहां के पेठे का ही आता है। हर साल यहां देश ही नहीं विदेशों से भी सैलानी ताजमहल घूमने आते हैं। इसकी खूबसूरती देखकर हर कोई हैरान रह जाता है, और यहां के पेठे के तो क्या ही कहने। लेकिन अगर आप आगरा सिर्फ ताजमहल घूमकर वापिस आ जाते हैं, तो आप आगरा की असली जगहों को मिस कर रहे हैं। जी हां, आगरा में ताजमहल के अलावा कई ऐसी जगह हैं, जहां आप घूम सकते हैं। इन जगहों पर यहां के इतिहास के बारे में जान सकते हैं, और कुल मिलाकर अपनी छुट्टियों को अच्छे से एंजॉय कर सकते हैं। तो चलिए इन जगहों के बारे में जानते हैं।
गए हैं आगरा ताजमहल घूमने, तो इन जगहों पर भी जरूर जाएं, देखकर दिल हो जाएगा खुश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा का किला
फतेहपुर सीकरी
- फतेहपुर सीकरी आप एक दिन में घूम सकते हैं, और यहां के नजारों का आनंद ले सकते हैं। ये जगह लाल बलुआ के पत्थरों से बनी हुई है। साथ ही यहां आपको हिंदी, इस्लामी और जैन वास्तुकला की झलक देखने को मिलती है। यहां से सामने भारत का सबसे बड़ा दरवाजा बुलंद दरवाजा है और अंदर जामा मस्जिद भी है। यहां आप सलीम चिश्ती की दरगाह देख सकते हैं। माना जाता है कि इस दरगाह पर मन्नत मांगने पर वो पूरी होती है और यहां धागा बांधने की प्रथा भी है।
सलीम चिश्ती का मकबरा
- अगर आप आगरा ताजमहन घूमने गए हो, तो आपका सलीम चिश्ती के मकबरे पर जाना तो बनता ही है। ये जगह सभी लोगों को आकर्षित करती है। ये जगह भारत में मुगल वास्तुकला का सबसे अच्छा उदाहरण है। ये समाधि एक ऊंचे मंच पर बनी हुई है। ऐसे में यहां जाने के लिए पांच सीढ़ियां चढ़कर आपको ऊपर जाना होता है। ये जगह यहां आने वाले सैलानियों को खूब लुभाती है।
पंच महल
- पंच महल एक पांच मंजिला इमारत है, जो फतेहपुर सीकरी के पश्चिमी छोर पर स्थित है। इस महल को अकबर की रानियों के लिए बनवाया गया था। इस इमारत की सबसे बड़ी खासियत है कि ये पूरी हवादार इमारत है और यहां मुगल परिवार की महिलाएं हवा का मजा लेने आती थी। भले ही आगरा में गर्मी होती है, लेकिन गर्मी के मौसम में इस महल में काफी ठंडा लगता है।