फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकेंड में जा सकते हैं इन जगहों पर घूमने, उतार सकते हैं पूरे सप्ताह की थकान

Wed, 10 Mar 2021 03:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 10 Mar 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
You can go to these places on weekends
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पूरे सप्ताह काम करने के बाद जब वीकेंड की छुट्टी आती हैं, तो दिल को काफी खुशी होती है। इसमें हम अपने कई काम निपटाते हैं, आराम करते हैं, सुकून के पल बिताते हैं आदि। वहीं, कई लोग वीकेंड की छुट्टी में घूमने का प्लान बनाते हैं, ताकि काम से हुई थकान को मिटाया जा सके। ऐसे में लोग एक ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं, जहां जाकर वो अपने वीकेंड को अच्छे से एंजॉय कर पाएं। लेकिन कई बार यही सोचने में पूरा वीकेंड निकल जाता है कि घूमने के लिए कहां जाएं? तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं।

You can go to these places on weekends
chopta - फोटो : istock

चोपटा

  • सर्दी हो या फिर गर्मी, दोनों ही मौसम में चोपटा घूमने का अपना मजा है। यहां कुदरत की ऐसी अनोखी देन है कि यहां के नजारे हर किसी का मन मोह लेते हैं। ये जगह उन लोगों के लिए भी बिल्कुल सही है, जो शांति के कुछ पल बिताना चाहते हैं और जो लोग कुछ एडवेंचर करना चाहते हैं। यहां चारों तरफ ऊंचे-ऊचे पहाड़ और यहां की हरियाली काफी खूबसूरत है। यहां आप पंच केदार और चंद्रशिला पार्क भी जा सकते हैं।
You can go to these places on weekends
Munsyari - फोटो : istock

मुनस्यारी

  • कुदरत के अनोखे नजारे देखने हो या फिर पहाड़ों के बीच अपने वीकेंड को एंजॉय करना हो, तो इसके लिए आप मुनस्यारी जा सकते हैं। यहां ट्रैकिंग से लेकर स्कीइंग करने का मजा आप ले सकते हैं। मानसून को छोड़कर ये जगह हर मौसम के लिए सही है। यहां आपको झरने, नदीं और अकेले में समय बिताने के लिए कई जगह मिल जाएंगी। लोग यहां दूर-दूर से अपनी छुट्टियां एंजॉय करने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
You can go to these places on weekends
Christ Church, Shimla - फोटो : istock

शिमला

  • वैसे तो आप कहीं भी पहाड़ों में चले जाइए, सभी जगह आपको अनोखी खूबसूरती देखने को मिलेगी। लेकिन बात जब शिमला की होती है तो यहां का नाम सुनकर ही दिल में अलग एहसास होता है। यहां आप ग्रीन वैली, कुफरी, नारकंडा, चैल, जाखू मंदिर आदि जगहों पर जा सकते हैं। ये जगह वीकेंड एंजॉय करने के लिए सबसे सही मानी जाती है। यहां ट्रैकिंग का मजा भी आप ले सकते हैं। शिमला में लोकल में भी घूमने के लिए कई ऐसी जगह हैं, जहां आप घूम सकते हैं।
विज्ञापन
You can go to these places on weekends
मसूरी - फोटो : Facebook/House of Travel inc.

मसूरी

  • ये जगह समुद्र तल से सात हजार फीट की ऊंचाई पर है। ये जगह दिल्ली के पास है, इसलिए हर वीकेंड में यहां काफी लोग घूमने आते हैं। आप मसूरी से सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित लैंडोर जा सकते हैं, जो कि एक छावनी एरिया है। इस जगह पर अंग्रेज अपना काफी समय गुजारा करते थे। इसके अलावा आप मसूरी लेक, केंपटी फॉल्स, लाल टिब्बा, माल रोड और मैगी पॉइंट जा सकते हैं। यहां जाकर आप अपना वीकेंड सबसे अच्छे से बिता सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed