फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड की इन खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं आप, दिख सकते हैं कुदरत के अद्भुत नजारे

Thu, 18 Feb 2021 02:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 18 Feb 2021 02:42 PM IST
विज्ञापन
You can visit these beautiful places of Uttarakhand to roam
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Facebook/Rishikesh

भला घूमना-फिरना, नई-नई जगहों पर जाना, शांति वाली जगहों पर समय बिताना, प्रकृति के अद्भुत नजारों को निहारना किसे पसंद नहीं है? लगभग हर कोई अपने काम के बीच में समय निकालकर कभी न कभी घूमने जरूर जाता है। फिर चाहे वो अपने दोस्तों के साथ हो या फिर अपने परिवार के साथ हो। लेकिन जब भी बात घूमने की जगह की आती है, तो लोग हिल स्टेशन व पहाड़ों पर जाना काफी पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी घूमने के बारे में सोच रहे हैं या फिर प्लान बना रहे हैं तो फिर आप उत्तराखंड की इन खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं, जहां जाकर आपको आनंद मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

You can visit these beautiful places of Uttarakhand to roam
Munsyari - फोटो : istock

मुनस्यारी

  • उत्तराखंड में प्रकृति के अद्भुत नजारे देखने को मिल जाते हैं। यहां लोग गर्मियों की छुट्टियां बिताने जाते हैं, और यहां एक जगह है मुनस्यारी। जो बेहद ही प्यारी जगह है। अगर आप प्रकृति से प्यार करते हैं और यहां के कई नजारे देखना चाहते हैं, तो आप मुनस्यारी जा सकते हैं। इसके अलावा यहां आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। यहां आपको ऊंचे-उचे पहाड़ों के बीच झरने देखने को मिल जाएंगे। यहां आप मानसून के अलावा कभी भी जा सकते हैं, जो प्रकृति के खूबूसरत नजारों को देख सकते हैं।
You can visit these beautiful places of Uttarakhand to roam
Mana - फोटो : istock

माणा

  • आपने सुना होगा कि भारत का एक आखिरी गांव है, जिसे माणा कहते हैं। ये जगह जितनी खूबसूरत है, उतनी ही यहां आपको शांति मिल सकती है। इस गांव तक पहुंचने के लिए आपको एक कठिन सफर जरूर तय करना पड़ता है, लेकिन जोशीमठ के रास्ते यहां पहुंचकर आप प्रकृति के अद्भुत नजारों का आनंद ले सकते हैं। बताया जाता है कि माणा गांव से ही पांडवों ने स्वर्ग जाने का रास्ता बनाया था। इस जगह पर पहाड़ों के साथ झरने हैं, जिनका मजा आप यहां जाकर ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
You can visit these beautiful places of Uttarakhand to roam
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

खिरसू

  • खिरसू अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। ये जगह पौड़ी गढ़वाल से 19 किलोमीटर की दूरी पर है, और यहां जाकर आप प्रकृति की खूबसूरत वादियों को निहार सकते हैं। यहां लोग देश ही नहीं विदेशों से भी काफी संख्या में पहुंचते हैं। यहां लोग पिकनिक मनाने और अपनी छुट्टियां बिताने पहुंचते हैं। यहां आप कुदरत के बनाए नजारों के बीच असली जिंदगी जी सकते हैं। यहां सैलानी अपने दोस्तों और परिवार के साथ पहुंचते हैं। यहां बाइक राइडर भी काफी संख्या में पहुंचते हैं।
विज्ञापन
You can visit these beautiful places of Uttarakhand to roam
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

चोपटा

  • उत्तराखंड में स्थित चोपटा घूमने वाले लोगों की पहली पसंद है। यहां हर साल देश-विदेश से लोग काफी संख्या में पहुंचते हैं। सर्दी के मौसम में लोग यहां पहुंचते हैं, और कुदरत के नजारों समेत स्नो ट्रैकिंग का आनंद लेते हैं। यहां ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के साथ ही हरियाली भी मन को मोह लेने वाली है। यहां बर्फबारी का भी आप आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा पंच केदार मंदिर और चंद्रशिला पीक के अद्भूत नजारे आप यहां से देख सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed