फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के इन खूबसूरत चर्च के बारे में नहीं जानते होंगे आप, पूरी दुनिया में हैं मशहूर

Thu, 18 Feb 2021 08:28 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 18 Feb 2021 08:28 AM IST
विज्ञापन
These are beautiful churches of India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

आप भारत में कई जगहों पर घूमने गए होंगे। कभी हिल स्टेशन, तो कभी राजस्थान जैसी जगह पर। लेकिन क्या आप कभी चर्च गए हैं? अगर आपका जवाब न है तो यहां आपको बता दें कि भारत में कई ऐसे खूबसूरत और मशहूर चर्च हैं, जिन्हें देखने के लिए लोग देश ही नहीं विदेश से भी यहां आते हैं। यहां जाकर लोग इनकी खूबसूरती का आनंद लेते हैं। साथ ही यहां जाकर लोग प्रार्थना भी करते हैं। तो चलिए आपको भारत के कई ऐसे चर्च के बारे में बताते हैं, जिनकी खूबसूरती देख यकीनन आपको काफी मजा आ सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

These are beautiful churches of India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सेंट एंड्रयूज बेसिलिका चर्च आर्थुंकल

  • भारत में कई ऐसे चर्च हैं, जिन्हें देखकर आपका दिल खुश होता है। इसी में से एक चर्च है सेंट एंड्रयूज बेसिलिका चर्च। इसे सेंट सेबेस्टियन का सबसे बड़ा चर्च माना जाता है। इस चर्च को पुर्तगालियों ने 16वीं शताब्दी में बनाया था। ये चर्च केरल में स्थित है और सेंट सेबेस्टियन इंटरनेशनल आर्थरनल में श्राइन के रूप में जाना जाता है। यहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, और इसकी खूबसूरती और इतिहास के बारे में जानते हैं।
These are beautiful churches of India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सेंट पॉल कैथेड्रल, कोलकाता

  • कोलकाता को काफी खूबसूरत शहर माना जाता है। खाने-पीने से लेकर घूमने तक यहां की हर एक चीज को लोग काफी पसंद करते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। इस चर्च की नींव 1839 में रखी गई थी, और साल 1842 में बनकर तैयार हो गई थी।। सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च का निर्माण ब्रिटिशों द्वारा करवाया गया था। इस चर्च को भारतीय शौली द्वारा बनाने की कोशिश की गई है। इस चर्च की खूबसूरती देख पर्यटक भी हैरान रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
These are beautiful churches of India
Christ Church, Shimla - फोटो : istock

क्राइस्ट चर्च, शिमला

  • जब भी हम पहाड़ों की बात करते हैं, तो हमारे सामने शिमला का ख्याल जरूर आता है। यहां लोग प्रकृति के अनोखे नजारों का आनंद लेने जाते हैं। यहां मॉल रोड पर क्राइस्ट चर्च स्थित है, जिसका रंग पीले कलर का है। इस चर्च के बारे में बताया जाता है कि ये उत्तर भारत की दूसरी सबसे पुरानी चर्च है। हर साल क्रिसमस के मौके पर इसे सजाया जाता है। जो भी सैलानी शिमला घूमने पहुंचते हैं, वो क्राइस्ट चर्च जरूर जाते हैं।
विज्ञापन
These are beautiful churches of India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

वेलंकन्नी चर्च, वेलंकन्नी

  • अगर आप बंगाल घूमने जाते हैं तो आपको एक बार वेलंकन्नी चर्च भी जरूर जाना चाहिए। इस चर्च की खूबसूरती भी लोगों को काफी पसंद आती है। हर साल बंगाल घूमने के लिए काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। बंगाल के बारे में कहा जाता है कि ये जगह काफी खूबसूरत है, ठीक ऐसे ही ये चर्च भी देखने में काफी सुंदर है। इसकी भव्यता देखने लायक होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed